लाइव न्यूज़ :

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने जनता को दिया झटका, एक अगस्त से नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला, जानें रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 18:00 IST

Milk Price Hike: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को बताया कि कर्नाटक सबसे कम कीमत पर दूध बेच रहा है जबकि अन्य राज्यों में दूध की कीमत बहुत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक दुग्ध महासंघ (केएमएफ) के उत्पादों का ब्रांड नाम नंदिनी है। दूध (टोन्ड) की कीमत 39 रुपये है उसे अब 42 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा।तमिलनाडु में इसकी कीमत 44 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरुः कर्नाटक मंत्रिमंडल ने एक अगस्त से नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। कर्नाटक दुग्ध महासंघ (केएमएफ) के उत्पादों का ब्रांड नाम नंदिनी है।

यह फैसला बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में दूध उत्पादकों की मांग को देखते हुए लिया गया। इस कदम का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को बताया कि कर्नाटक सबसे कम कीमत पर दूध बेच रहा है जबकि अन्य राज्यों में दूध की कीमत बहुत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘जिस दूध (टोन्ड) की कीमत 39 रुपये है उसे अब 42 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। अन्य जगहों पर यही दूध 54 रुपये से 56 रुपये प्रति लीटर के बीच बिकता है। तमिलनाडु में इसकी कीमत 44 रुपये प्रति लीटर है।’’

फैसले पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा ''हमें किसानों (दूध उत्पादकों) को पैसा देना होगा। आज पूरे देश में यह (टोन्ड दूध) 56 रुपये प्रति लीटर है। हमारे राज्य में लोगों को बहुत कम कीमत पर मिल रहा है।'' उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने किसानों की मदद के लिए दूध की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम