लाइव न्यूज़ :

Meta Layoff: मेटा करने वाली है बड़ी छंटनी, अगले हफ्ते जाएगी 6000 कर्मचारियों की नौकरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 19, 2023 14:08 IST

मेटा इससे पहले भी नवंबर 2022 में 11,000 कर्मचारियों को निकाल चुकी है। इसके बाद मार्च 2023 में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। इन 10 हजार लोगों में से 4000 को पहले ही बाहर किया जा चुका है। अब बाकी बचे 6000 को मई महीने में ही निकालने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देमेटा अगले हफ्ते लगभग 6000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही हैआधिकारिक घोषणा से पहले जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई 4000 को पहले ही बाहर किया जा चुका है

नई दिल्ली: मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाली फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा अगले हफ्ते लगभग 6000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। मेटा छंटनी के नवीनतम दौर को शुरू करने के लिए तैयार है। कंपनी के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने कर्मचारियों और अन्य लोगों को एक बैठक के दौरान ये सूचित किया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा की कि छंटनी का अगला दौर मई 2023 में आयोजित किया जाएगा। अब, आधिकारिक घोषणा से पहले उसी के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।

मेटा इससे पहले भी नवंबर 2022 में 11,000 कर्मचारियों को निकाल चुकी है। इसके बाद मार्च 2023 में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। इन 10 हजार लोगों में से 4000 को पहले ही बाहर किया जा चुका है। अब बाकी बचे 6000 को मई महीने में ही निकालने की योजना है। 

सूत्रों के अनुसार कंपनी की आंतरिक बैठक में मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने अपने कर्मचारियों से कहा कि छंटनी की तीसरी लहर अगले हफ्ते होने वाली है। यह सबको प्रभावित करने वाला है। यह बहुत चिंता और अनिश्चितता का समय है। काश मेरे पास सांत्वना या राहत प्रदान करने का कोई आसान तरीका होता। 

बता दें कि मेटा इकलौती कंपनी नहीं है जो बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इससे पहले भी कई बड़ी वैश्विक कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं। हाल ही में अमेजन, एप्पल और आईटी सर्विस फर्म एक्सेंचर (Accenture) पीएलसी ने भी कर्मचारियों की छंटनी की थी।

आईटी सर्विस फर्म एक्सेंचर (Accenture) ने मार्च 2023 में घोषणा की थी कि अगले 18 महीनों में लगभग 19,000 लोगों को नौकरी से हटाया जाएगा। यह संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 2.5 प्रतिशत है। माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर भी छंटनी के दौर से गुजर रही हैं। 

टॅग्स :मेटामार्क जकरबर्गफेसबुकइंस्टाग्रामव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी