लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज बेंज ने एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे उतारी, कीमत 2.07 करोड रुपये

By भाषा | Updated: August 23, 2021 13:44 IST

Open in App

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंच ने सोमवार को अपनी नई परफॉर्मेंस कार ‘एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे’ पेश की। इसकी देशभर में शोरूम कीमत 2.07 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा कि इस मॉडल में 4-लीटर का इंजन लगा है जो 612 एचपी की ऊर्जा प्रदान करता है। कंपनी की एएमजी परफॉर्मेंस कार श्रृंखला में यह भारत में उपलब्ध 12वां मॉडल है। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा कि एएमजी पोर्टफोलियो हमारे लिए सबसे तेजी से बढ़ता खंड है। एएमजी जीएलई 63 एस मैटिक प्लस कूपे को पेश किए जाने से लक्जरी प्रदर्शन खंड में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। कंपनी ने कहा कि यह वाहन शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 3.8 सेकेंड में पकड़ लेता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 280 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबार01 जनवरी 2026 से कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया की घोषणा, हर तिमाही में बढ़ेंगे दाम?, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

कारोबारGST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम