लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने लिया एक्शन, आईआईएफएल फाइनेंस पर सोने के बदले कर्ज की मंजूरी, वितरण पर रोक लगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2024 18:40 IST

Material supervisory concerns: भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से मंजूरी देने या बंद करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईएफएल फाइनेंस को तत्काल प्रभाव से गोल्ड लोन की मंजूरी या वितरण बंद करने को कहा है।आरबीआई ने कहा कि नकदी वैधानिक सीमा से कहीं अधिक है।31 मार्च, 2023 तक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया था।

Material supervisory concerns: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड पर सोने के बदले कर्ज की मंजूरी या वितरण पर सोमवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। सोना गिरवी रखकर कर्ज देने के मामले में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, आरबीआई ने एक बयान में कहा कि आईआईएफएल फाइनेंस सामान्य संग्रह और वसूली प्रक्रियाओं के माध्यम से अपने मौजूदा स्वर्ण ऋण कारोबार को जारी रख सकता है। बयान के मुताबिक, ‘‘आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस लि. को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से स्वर्ण कर्ज को मंजूरी देने या वितरित करने या अपने किसी भी गोल्ड लोन को असाइन/प्रतिभूतिकरण या बिक्री करना करना बंद करे।’’

आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘कंपनी के स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो में निगरानी स्तर पर कुछ चिंताएं पाई गईं। इनमें कर्ज की मंजूरी के समय और चूक पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और शुद्ध वजन की जांच और सत्यापन के मामले में खामियां शामिल हैं...।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि नियामकीय उल्लंघन होने के अलावा, ये गतिविधियां ग्राहकों के हितों को भी प्रभावित करती हैं। बयान के अनुसार, आरबीआई का एक विशेष ऑडिट पूरा होने पर और विशेष ऑडिट निष्कर्षों तथा आरबीआई निरीक्षण तथ्यों में कंपनी के संतुष्टिजनक समाधान के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासमुंबईसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती