लाइव न्यूज़ :

कच्चे माल के दाम बढ़ने के कारण मारुति सुजुकी सितंबर से बढ़ायेगी दाम

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:19 IST

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) सितंबर से एक बार फिर से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। तांबा, इस्पात जैसे जिंस के दाम बढ़ने के बीच कंपनी अपनी लाभप्रदता को बनाये रखने के लिये यह कदम उठा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी प्रत्येक मॉडल पर मूल्य वृद्धि को लेकर काम कर रही है। उसका उद्देश्य मूल्य वृद्धि को कम से कम रखना है ताकि बाजार में मांग प्रभावित न हो और वह अपने परिचालन को लाभप्रद बनाए रखने में भी सक्षम हो। देश की प्रमुख कर कंपनी ने इस साल जनवरी और अप्रैल में पहले ही दो बार दाम बढ़ा चुकी है, इसलिए यह इस साल इसकी तीसरी वृद्धि होगी। मौजूदा समय में कंपनी सबसे सस्ती हैचबैक ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है, जिनकी कीमत क्रमशः 2.99 लाख रुपये और 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली) के बीच है। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पिछले साल हम मांग बढ़ने को लेकर बहुत सचेत थे। बाजार की अग्रणी कंपनी होने के नाते हम मांग के पुनरुद्धार के लिए भी जिम्मेदार हैं, इसलिए हमने दाम नहीं बढ़ाये। जनवरी में हमने कीमतों में मामूली 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। हम उम्मीद कर रहे थे कि जिंस कीमतें अंततः कम हो जाएंगी लेकिन दाम नरम होने के बजाय बढ़ गये जिसके कारण हमें अप्रैल में एक और वृद्धि करने के लिए मजबूर होना पड़ा।" उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, कंपनी पहले ही लगभग 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है, लेकिन यह वृद्धि भी जिंस कीमतों और सामग्री की लागत की भरपाई करने के लिए पर्याप्त नहीं है। श्रीवास्तव ने कहा, "इसलिए, हम सितंबर में कीमतों में एक और बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर हैं। हालांकि कीमतों में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।" उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी करना, कंपनी के लिए हमेशा एक अंतिम उपाय होता है क्योंकि इसका उद्देश्य ग्राहक के लिए खरीद कीमतों को यथासंभव कम रखना है। श्रीवास्तव ने कहा कि स्टील की कीमतें पिछले साल के 38 रुपये प्रति किलो से इस साल मई-जून में 65 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। इसी तरह तांबे की कीमतें 5,200 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से दोगुनी होकर 10,000 डॉलर प्रति टन हो गई हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को अगले महीने से कारों के दाम बढ़ाने की जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?