लाइव न्यूज़ :

मारुति की बिक्री अगस्त में पांच प्रतिशत बढ़कर 1.30 लाख वाहन से अधिक

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:57 IST

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के बीच अगस्त 2021 में उसकी कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 1,30,699 इकाई हो गई। एमएसआईएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,24,624 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल घरेलू बिक्री 1,10,080 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,16,704 इकाई से छह प्रतिशत कम है। मारुति सुजुकी ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जो की कमी के कारण कंपनी की बिक्री अगस्त 2021 में प्रभावित हुई। कंपनी ने प्रतिकूल प्रभाव को सीमित करने के लिए सभी संभव उपाय किए हैं।’’ इस दौरान ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री 20,461 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 19,709 इकाई थी। हालांकि, कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में पिछले महीने कमी देखने को मिली। मध्यम आकार की सेडान सियाज की 2,146 इकाई बिकीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 1,223 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारGST Rates List 2025: जीएसटी में कमी और पहले दिन रिकॉर्ड, 30000 वाहन की बिक्री, नवरात्र में और कमाई की उम्मीद

कारोबारGST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम