लाइव न्यूज़ :

M-Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 को हुआ तगड़ा नुकसान, M-Cap 70,325 करोड़ रुपये घटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 10:06 IST

M-Cap: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App

M-Cap:  सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,325.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन बढ़ा। वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,284.8 करोड़ रुपये घटकर 15,25,339.72 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 13,566.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,29,470.57 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,236.44 करोड़ रुपये घटकर 5,74,977.11 करोड़ रुपये पर और एलआईसी की 10,246.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,95,277.16 करोड़ रुपये पर आ गई।

टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 8,032.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,37,729.65 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,958.7 करोड़ रुपये घटकर 11,50,371.24 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,359.36 करोड़ रुपये बढ़कर 20,66,949.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,127.51 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,383.80 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,906.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,757.36 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 5,756.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,545.28 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित