लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैपिटल बढ़ा, जानें यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 13:17 IST

Share Market: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App

Share Market:  सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,10,254.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत चढ़ा, वहीं एनएसई निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 66,985.25 करोड़ रुपये बढ़कर 16,90,328.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,06,599.95 करोड़ रुपये रहा। बाजार मूल्यांकन में तेज उछाल के बाद टीसीएस एक बार फिर शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 39,714.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,951.53 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 35,276.3 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,269.97 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 11,425.77 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,05,293.34 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 7,939.13 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,57,743.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत में 2,819.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और उसका बाजार पूंजीकरण 5,17,802.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,832.92 करोड़ रुपये घटकर 12,92,578.39 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,535.74 रुपये घटकर 5,20,981.25 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 955.12 करोड़ रुपये घटकर 7,00,047.10 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारबिजनेससेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट