लाइव न्यूज़ :

1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 12:12 IST

Market capitalization: आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,426.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,717.42 करोड़ रुपये हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 4,134.02 करोड़ रुपये बढ़कर 10,81,347.25 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक के मूल्यांकन में 4,246.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,44,864.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नई दिल्लीः सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 901.11 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 314.15 अंक या 1.28 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 37,960.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,451.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 23,343.51 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,767.71 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,580.42 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,78,444.32 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 15,559.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,607.42 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक के मूल्यांकन में 4,246.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,44,864.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 4,134.02 करोड़ रुपये बढ़कर 10,81,347.25 करोड़ रुपये हो गई।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,426.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,717.42 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 13,007.02 करोड़ रुपये घटकर 11,02,955.89 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,427.47 करोड़ रुपये घटकर 6,00,036.47 करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,296.91 करोड़ रुपये घटकर 6,18,694.37 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारबजाजReliance IndustriesSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती