लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल के विनिवेश को लेकर अभी कई चीजें स्पष्ट नहीं : फिच

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च फिच रेटिंग्स ने कहा है कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के निजीकरण को लेकर अभी काफी कम सूचनाएं उपलब्ध हैं। अभी तक बीपीसीएल की खरीद करने वाली कंपनी के लिए कर्मचारियों के संरक्षण के संदर्भ में अंकुश, संपत्ति को बेचने और निवेश की लॉक-इन अवधि को लेकर चीजें साफ नहीं हैं।

रेटिंग एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर तथा मिट्टी के तेल पर बीपीसीएल के उपभोक्ताओं को भविष्य में दी जाने वाली सब्सिडी तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करने को लेकर स्वतंत्रता के मोर्चे पर भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं।

सरकार देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी में अपनी समूची 53.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। वेदांता लि. सहित तीन कंपनियों ने बीपीसीएल के अधिग्रहण में रुचि दिखाई है।

फिच रेटिंग्स ने बयान में कहा, ‘‘बीपीसीएल के विनिवेश को लेकर संभावित खरीदारों की पूछताछ के बाद कुछ चीजों पर प्रगति दिखने लगी है। लेकिन विनिवेश की दिशा में कई ऐसे कदम हैं जो अभी पूरे नहीं हुए हैं। कुछ सवाल बचे हैं जिन्हें स्पष्ट करने की जरूरत है।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी करेगी और जब इस दिशा में प्रगति होगी तो उचित रेटिंग कार्रवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े