लाइव न्यूज़ :

स्वराजेगार वाले कई स्टार्ट-अप क्षेत्र सरकारी नौकरी से भी ज्यादा लाभकारी: जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: August 18, 2021 00:24 IST

Open in App

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जम्मू में कहा कि स्वरोजगार देने वाले कई स्टार्ट अप क्षेत्र सरकारी नौकरी से भी ज्यादा लाभदायक और आकर्षक हैं जरूरत केवल अपनी सोच बदलने की है। एक वक्तव्य में यह जानकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा मामूली वेतन पर छोटी- मोटी सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं जबकि स्वरोजगार के साथ स्टार्ट अप की पहल करने से शुरुआत से ही इसकी तुलना में कई गुणा प्राप्ति हो सकती है। सिंह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) में एक दिन के जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कृषि स्टार्ट-अप, युवा उद्यमियों और किसानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अरोमा मिशन फेज-दो तहत किया गया। बयान के मुताबिक सिंह को एक युवा उद्यमी ने बताया कि खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर वह शुरुआत से ही तीन लाख रुपये सालाना कमाने लगा है। यह कमाई वह मात्र एक हेक्टेयर की जमीन से कर रहा है। वहीं दो बी टेक इंजीनियरों ने कहा कि इसी प्रकार के एक स्टार्ट अप पहल से उनकी पांच माह के अल्प समय में ही उनकी कमाई दोगुनी हो गई। मंत्री ने इस पर कहा कि यह एक प्रकार से उन भ्रमित युवाओं के लिये एक संदेश है जो कि दिहाड़ी नौकरी के लिये मशक्कत करते रहते हैं जिससे कि उन्हें 6,000 रुपये महीना से अधिक नहीं मिल पाता है जबकि स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवा न केवल अपने लिये बल्कि औरों के लिये भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतनौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

भारतसंयुक्त सचिव स्तर पर 35 अधिकारी यहां से वहां, उप निर्वाचन आयुक्त बने पवन कुमार शर्मा और उपराष्ट्रपति सचिवालय भेजी गईं वी ललितलक्ष्मी, देखिए लिस्ट

कारोबारएकीकृत पेंशन योजनाः मोदी सरकार ने दिया ऑफर?, कैसे एनपीएस में वापस आ सकते हैं कर्मचारी, जानें गुणा गणित

भारतKishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में तबाही का भयावह मंजर, मलबे से शवों को निकालने का काम जारी; अब तक 60 शव बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी