लाइव न्यूज़ :

ममता ने धुनसेरी समूह के पोली फिल्म संयंत्र की आधारशिला रखी, वाणिज्यिक परिचालन 2023 तक

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:48 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम वर्द्धमान जिले में धुनसेरी ग्रुप के पोली फिल्म संयंत्र की आधारशिला रखी। इस संयंत्र में 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह 1,250 करोड़ रुपये का फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कारखाना पानागढ़ औद्योगिक पार्क में 38 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। पहले चरण के तहत संयंत्र में पोलिएस्टर फिल्म का उत्पादन होगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 400 करोड़ रुपये के निवेश से 45,000 टन सालाना की उत्पादन क्षमता तैयार की जाएगी। धुनसेरी ग्रुप के चेयरमैन सी के धानुका ने कहा कि इसका वाणिज्यिक परिचालन मार्च, 2023 तक शुरू होने की उम्मीद है। ‘‘पहली इकाई धुनसेरी के मौजूदा हल्दिया कारखाने की डाउनस्ट्रीम सुविधा होगी।’’ उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम