लाइव न्यूज़ :

इस बार महाराष्ट्र से दाखिल की गईं सबसे ज्यादा ITR, जानें दिल्ली और यूपी की स्थिति

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2023 14:34 IST

वित्तीय वर्ष 2022-23 में दाखिल किए गए टैक्स रिटर्न डेटा से पता चला है कि महाराष्ट्र 1.98 करोड़ के साथ सबसे अधिक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले राज्यों की सूची में फिर से शीर्ष पर है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार, इस बार एक करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक आय दर्ज करने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगभग दोगुनी वृद्धि देखी गई है।आयकर विभाग ने यह भी कहा कि कुल आईटीआर में से 53.67 लाख पहली बार दाखिल करने वाले थे।आईटीआर दाखिल करने का चरम 31 जुलाई, 2023 पर था।

नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2022-23 में दाखिल किए गए टैक्स रिटर्न डेटा से पता चला है कि महाराष्ट्र 1.98 करोड़ के साथ सबसे अधिक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले राज्यों की सूची में फिर से शीर्ष पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

इस बार दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ से अधिक है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है जब 7.14 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020-21 में 7.39 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश भी सबसे अधिक आईटीआर दाखिल करने वाले शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हो गए।

सर्वाधिक संख्या में आईटीआर दाखिल करने वाले राज्यों की सूची:

-महाराष्ट्र: 1.98 करोड़

-उत्तर प्रदेश: 75.72 लाख

-गुजरात: 75.62 लाख

-राजस्थान: 50.88 लाख

-पश्चिम बंगाल: 47.93 लाख

-तमिलनाडु: 47.91 लाख

-कर्नाटक: 42.82 लाख

-आंध्र प्रदेश: 40.09 लाख

-दिल्ली: 39.99 लाख

आंकड़ों के अनुसार, इस बार एक करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक आय दर्ज करने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगभग दोगुनी वृद्धि देखी गई है। डेटा के अनुसार 1,69,890 व्यक्तियों की कुल आय 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के 1,14,446 व्यक्तियों से अधिक है।

आयकर विभाग ने यह भी कहा कि कुल आईटीआर में से 53.67 लाख पहली बार दाखिल करने वाले थे। इसमें यह भी कहा गया है कि आईटीआर दाखिल करने का चरम 31 जुलाई, 2023 (वेतनभोगी करदाताओं और अन्य गैर-कर ऑडिट मामलों के लिए नियत तारीख) पर था, जिसमें एक ही दिन में 64.33 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे।

व्यक्तियों और जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए पिछले वित्तीय वर्ष में अर्जित आय के लिए कर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

टॅग्स :ITRउत्तर प्रदेशदिल्लीइनकम टैक्स रिटर्नIncome Tax Return
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी