लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh MSP: 4892 रुपये प्रति क्विंटल, एमएसपी पर मोहन सरकार ने लाखों किसान को दिया तोहफा, सोयाबीन को लेकर सरकार का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 05:53 IST

Madhya Pradesh MSP: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दे दी है और मध्य प्रदेश के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे4,892 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा और मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सोयाबीन की अच्छी पैदावार होती है, लेकिन किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है।कीमत 4,000 रुपये प्रति क्विंटल है और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा।

Madhya Pradesh MSP: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाकर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसे मंजूरी के लिए केंद्र को भेज दिया। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय यात्रा शुरू होने के साथ ही यह फैसला किया गया। इससे पहले दिन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दे दी है और मध्य प्रदेश के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोयाबीन के एमएसपी को बढ़ाकर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा और मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सोयाबीन की अच्छी पैदावार होती है, लेकिन किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमत 4,000 रुपये प्रति क्विंटल है और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा। इससे पहले चौहान ने कहा था कि केंद्र एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित तीन राज्यों ने सोयाबीन खरीदने की मांग की थी और उन्हें केंद्र की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत इसकी अनुमति दी गई थी।

चौहान ने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार के संपर्क में हैं। दो योजनाएं हैं, जिनके तहत राज्य सरकार सोयाबीन खरीद सकती है। हम तुरंत अनुमति देंगे।’’ इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर राज्य सरकार के खिलाफ किसान न्याय यात्रा की शुरुआत की।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है