लाइव न्यूज़ :

माधबी पुरी बुच ने 'Agora' के जरिए इन लिस्टेड कंपनियों से कमाए करोड़ों, कांग्रेस का बड़ा दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 10, 2024 15:02 IST

माधबी बुच ने 'Agora' फर्म के जरिए Mahindra & Mahindra, ICICI समेत 6 लिस्टेड कंपनियों से करोड़ों कमाए। इस बात का कांग्रेस ने बड़ा दावा कर दिया है। 2.95 करोड़ रुपए कमाने का सेबी प्रमुख पर बड़ा आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमाधबी पुरी बुच पर कांग्रेस का बड़ा दावा सेबी मेंबर बनने के बाद भी इन कंपनियों से माधबी लेती रहीं रुपए, कांग्रेस का आरोप इससे पहले भी कांग्रेस की ओर से कहा गया था माधबी तीन जगहों से सैलरी ले रही थीं

नई दिल्ली: कांग्रेस की ओर से एक बार फिर यानी मंगलवार को सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर हमला करते हुए बड़ा दावा कर दिया। इसमें उन्होंने बताया कि सेबी मुखिया ने महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों से 2.95 करोड़ रुपए लिए। उन्होंने ये बताया कि लेनदेन अगोरा एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हुआ, जब वो शेयर बाजार को नियंत्रण करने वाली संस्था की प्रमुख बन गई। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगोरा की 88 फीसदी शेयर होल्डिंग माधबी जी के पास है। 

कांग्रेस की ओर से मीडिया संवाद के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संबोधित करते दावा किया कि माधबी बुच के इस दावे के विपरीत कि सेबी में शामिल होने के बाद एगोरा निष्क्रिय हो गया, कंसल्टेंसी फर्म ने सेवाएं प्रदान करना जारी रखा और 2016-2024 के बीच 2.95 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

खेड़ा ने कहा, "माधबी बुच के पास अभी भी 31 मार्च, 2024 तक कंपनी (अगोरा) में 88% हिस्सेदारी है, उन्हें कंपनी की हिस्सेदारी के बारे में झूठ बोलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह जानबूझकर छुपाने का मामला है।"

इससे पहले भी कांग्रेस ने उनपर आरोप लगाया था कि वो आईसीआईसीआई समेत कई कंपनियों से तनख्वा ले रही हैं। ये भी खुलासा किया था कि वो नियमित रूप से 16 करोड़ 80 लाख रुपए लिया। माधबी बुच ने साल 2017 से 2014 के बीच ICICI बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपए नियमित आय लिए। कांग्रेस ने सवाल किया कि सेबी के पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए उन्होंने ये इनकम क्यों ली?   

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो