लाइव न्यूज़ :

LPG price hike: पहले दिन झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर दाम, ऐसे चेक करें रेट लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2023 11:15 IST

LPG price hike: तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।

Open in App
ठळक मुद्देयह बढ़ोतरी यानी 1 दिसंबर से लागू हो जाएगी।विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है।

LPG price hike: विधानसभा चुनाव में वोट पड़ते ही सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दीं। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में ₹1796.50, कोलकाता में ₹1908, मुंबई में ₹1749 और चेन्नई में ₹1968.50 हो गई है। इससे पहले दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1775.50 रुपये, कोलकाता में 1885.50 रुपये, मुंबई में 1728 रुपये और चेन्नई में 1942 रुपये थी।

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का दाम 1,06,155.67 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

जो पहले 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर था। वहीं होटल तथा रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 1,775.50 रुपये से बढ़कर 1,796.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो गई है।

जेट ईंधन या एटीएफ की कीमत में एक महीने में दूसरी कटौती है। ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत ₹1,11,344.92 प्रति किलोलीटर से घटाकर ₹1,06,155.67 प्रति किलोलीटर कर दी गई।

राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एटीएफ की कीमतों में संशोधन करती हैं।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित