लाइव न्यूज़ :

लोकसभा नतीजों का असर: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 299, निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 16:46 IST

रुझानों के साथ ही गुरुवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 298.82 अंक घटकर 38,811.39 अंक पर और निफ्टी 80.85 अंक गिरकर 11,657.05 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार खुलते ही सेंसेक्स में 665 अंकों की उछाल देखने को मिली।एक घंटे बाद ही सेंसेक्स में उछाल के बाद 40. 015 अंको पर पहुंचा।

लोकसभा चुनाव 2019 के आ रहे नतीजों ने साफ कर दिया है कि एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी अकेले दम पर एक बार फिर सत्ता में आने में कामयाब होगी। रुझानों के साथ ही गुरुवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 298.82 अंक घटकर 38,811.39 अंक पर और निफ्टी 80.85 अंक गिरकर 11,657.05 अंक पर बंद हुआ।

गुरुवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में तेजी आई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 665 अंकों की उछाल देखने को मिली। जबकि लगभग एक घंटे बाद ही सेंसेक्स में उछाल के बाद 40. 015 अंको पर पहुंचा। निफ्टी के सूचकांक में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। निफ्टी करीब 12,000 अंकों तक पहुंच गया।  

19 मई को एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद जब सोमवार को बाजार खुला तो सेंसेक्स 1,421.90 अंक या 3.75 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 39,352.67 अंक और निफ्टी 421.10 अंक या 3.69 प्रतिशत के लाभ से 11,828.25 अंक पर पहुंचा था। अंक के हिसाब से सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले दस साल की एक सत्र की सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज की थी। वहीं, प्रतिशत में यह छह साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। 

टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के कुल 12 सर्वे में 11 में एनडीए को पूर्ण बहुमत पाने का अनुमान जताया गया है। 

देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।  2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए को 336 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस नीत यूपीए को पिछले आम चुनाव में केवल 59 सीटों पर जीत मिली थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स