लाइव न्यूज़ :

PM Jan Dhan Account: जन-धन खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना, इसी महीने कर लें ये काम, वरना हो सकता है लाख रुपये को नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 14:59 IST

इस योजना के तहत पीएम मोदी का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था. जनधन योजना के तहत आप 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता भी खुलवा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री जन-धन अकाउंट वाले खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना है। सरकार ने आपके लिए एक जरूरी आदेश पारित किया है, जिसका पालन न करने पर आपको लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। इस आदेश का पालन आपको इसी महीने के अंत तक करना होगा। दरअसल, सरकार ने जन-धन खाते से आधार को लिंक करने को कहा है, जिसका पालन न करने पर आपको एक लाख तीस हजार रुपये तक का नुकसान हो सकता है। 

ग्राहक को कब दिए जाते हैं 1.30 लाख रुपये?

योजना के तहत प्रधानमंत्री जन-धन खाता धारकों को सरकार की ओर से कुछ सुविधाएं प्रदान की जाती हैं और उन्हीं सुविधाओं में से एक है एक्सीटेंड इंश्योरेंस स्कीम। इसके तहत आपको एक लाख रुपये तक का बीमा दिया जाता है। इसके अलावा इस अकाउंट पर आपको 30000 रुपये के एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का कवर भी मिलता है। लेकिन अगर आपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको ये बेनिफिट नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे करें अपने आधार को जनधन अकाउंट से लिंक -

अकाउंट को आधार से ऐसें करें लिंक

आप बैंक जाकर भी अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बैंक में आप आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी, अपना पासबुक ले जाएं। कई सारे बैंक अब मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर UIDआधार नंबरखाता नंबर लिखकर 567676 पर भेजें, आपका बैंक खाता आधार से जुड़ जाएगा।ध्यान रहे कि अगर आपके आधार और बैंक दी गई मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं तो लिंक नहीं होगा।इसके अलावा आप अपने नजदीकी एटीएम से भी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।

ये दस्तावेज भी रखें अपने साथ

सबसे पहले यदि आप अपना आधार अपने जनधन खाते से लिंक करवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी चाहिए। इनमें आपका आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, वोटर कार्ड, जॉब कार्ड, गजेटेड ऑफिसर द्वारा जारी लेटर जिसपर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो लगा हो।

टॅग्स :Jan Dhan Yojanaआधार कार्डAadhaar card
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा