लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने पॉलिसी दावा निपटान प्रक्रिया को सरल किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:03 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च कोरोना महामारी के दौरान अपने पॉलिसीधारकों की परेशानी को कम करने के लिये जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पॉलिसीधारक पॉलिसी की परिपक्वता पर दावा करने के दस्तावेज देशभर में अपने निकट के किसी भी एलआईसी कार्यालय में महीने के अंत तक जमा करा सकते हैं।

एलआईसी ने कहा कि उसके देशभर में 113 संभागीय कार्यालय, 2,048 शाखायें, 1,526 छोटे कार्यालय हैं। इसके अलावा उसके 74 ग्राहक जोन भी है जहां पालिसीधारकों से उनकी पॉलिसी के परिपक्वता दावों के फार्म स्वीकार किये जायेंगे। इसमें किसी भी शाखा से ली गई पॉलिसी के परिपक्व होने पर उसका दावा करने का फार्म कहीं भी जमा कराया जा सकेगा।

एलआईसी ने कहा है कि यह सुविधा फिलहाल परीक्षण के तौर पर शुरू की गई है और तुरंत प्रभाव से अमल में आ गई है। यह सुविधा 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

कंपनी ने कहा है कि पॉलिसी का दावा वास्त में तो उसकी मूल शाखा द्वारा ही निपटाया जायेगा। इसके तहत दस्तावेजों को शाखा के डिजिटल ढंग से व्यवस्थित प्रकोष्ट द्वारा जमा कराया जायेगा। उसने कहा है कि सभी अधिकारियों को विशेषतौर से इस तरह के दावों को निपटान प्रक्रिया कये लिये प्राधिकृत किया गया है।

एलआईसी के वर्तमान में 29 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े