लाइव न्यूज़ :

LIC-SEBI: आपके पास 16 मई 2027 तक का समय, सेबी ने जीवन बीमा निगम को दी राहत, जानें माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 13:44 IST

LIC-SEBI: बीमा कंपनी के अनुसार, एलआईसी के लिए 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने की संशोधित समयसीमा 16 मई 2027 या उससे पहले है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल का अतिरिक्त समय देने के फैसले की जानकारी दी।डेयरी कंपनी क्वालिटी लि. के पूर्व प्रवर्तक संजय ढींगरा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।सेबी ने ढींगरा को गलत तरीके से अर्जित 2.12 करोड़ रुपये 10 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का भी निर्देश दिया।

LIC-SEBI: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बाजार नियामक सेबी ने 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड का पालन करने के लिए 16 मई 2027 तक तीन साल का अतिरिक्त समय दिया है। फिलहाल एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी 96.50 प्रतिशत और सार्वजनिक हिस्सेदारी 3.50 प्रतिशत है। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 14 मई 2024 को पत्र के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम को 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए तीन साल का अतिरिक्त समय देने के फैसले की जानकारी दी।’ बीमा कंपनी के अनुसार, एलआईसी के लिए 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने की संशोधित समयसीमा 16 मई 2027 या उससे पहले है।

सेबी ने क्वालिटी के पूर्व प्रवर्तक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया

बाजार नियामक सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर मंगलवार को डेयरी कंपनी क्वालिटी लि. के पूर्व प्रवर्तक संजय ढींगरा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ढींगरा को गलत तरीके से अर्जित 2.12 करोड़ रुपये 10 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का भी निर्देश दिया।

उन्हें यह ब्याज जुलाई, 2018 से पैसा चुकाने की तारीख तक देना होगा। सेबी के महाप्रबंध जी रमर ने आदेश में कहा, ‘‘संजय ढींगरा ने 12 अप्रैल, 2018 से 24 जुलाई, 2018 के बीच क्वालिटी के शेयर खरीदे और बेचे थे। यह भेदिया कारोबार निरोधक (पीआईटी) नियमों के तहत छह महीने की प्रतिबंधित न्यूनतम अवधि से कम है।

इसके अंतर्गत किसी नामित व्यक्ति को छह महीने की अवधि के दौरान कारोबार करने की अनुमति नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नोटिस प्राप्तकर्ता ने इस कारोबार के माध्यम ये 2.12 करोड़ रुपये का लाभ कमाया...।’’ कंपनी के प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक के रूप में संजय ढींगरा जांच अवधि के दौरान नामित व्यक्ति थे।

इन सब पर गौर करते हुए सेबी ने संजय ढींगरा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया। क्वालिटी लि. के शेयर मूल्य में हेराफेरी की शिकायतों के आधार पर सेबी ने मामले की जांच की थी।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)एलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम