लाइव न्यूज़ :

आयकर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, अब तक 2.7 करोड़ दाखिल हुए ITR फाइल

By आकाश चौरसिया | Updated: July 17, 2024 17:08 IST

आईटी विभाग ने ई-फाइलिंग वेबसाइट पर एक अपडेट साझा करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2024 तक 2.7 करोड़ से अधिक ITR दाखिल किए गए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान दाखिल रिटर्न की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट कर संग्रह में 20.44% की उल्लेखनीय वृद्धिपिछले वर्ष के 2,20,297 करोड़ रुपये की तुलना में 2,65,336 करोड़ रुपये तक पहुंचादूसरी तरफ कुल सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह भी बढ़ गया

नई दिल्ली: आईटीआर (Income Tax) फाइल करने की डेडलाइन अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2024 है, आयकर विभाग ने बताया कि हर दिन 13 लाख रिटर्न फाइल किए जा रहे हैं। इसके साथ बताया कि 14 जुलाई, 2024 तक कुल 2.7 करोड़ आईटीआर फाइल हो चुके हैं। यह बढ़ोतरी शुद्ध कुल सकल प्रत्यक्ष कर, कॉर्पोरेट टैक्स, सिक्योरिटी टैक्स में भी बढ़ोतरी हुई है। 

आईटी विभाग ने ई-फाइलिंग वेबसाइट पर एक अपडेट साझा करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2024 तक 2.7 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान दाखिल रिटर्न की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

आकलन वर्ष 2024-25 के लिए एक करोड़ आईटीआर दाखिल होने के साथ एक बड़ा मील का पत्थर 23 जून को साबित हुआ। वहीं, पिछले वर्ष 26 जून और 11 जुलाई की तुनलना में 7 जुलाई 2024 को ही दो करोड़ आईटीआर फाइल होने का नया कीर्तिमान हासिल हुआ। आकलन वर्ष 2023-24 में 31 जुलाई 2023 तक कुल 6.91 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे। 31 मार्च 2024 तक यह संख्या बढ़कर 8.62 करोड़ हो गई।

पिछले हफ्ते आईटी विभाग ने बताया था कि भारतीय नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में वित्त वर्ष 25 के दौरान 19.54 फीसदी की बढ़त मिली है, जो जुलाई 11 तक 5.74 लाख करोड़ तक की अमाउंट हो गया। इस अवधि के दौरान वित्त-वर्ष 2014 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.80 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले एक साल में प्रत्यक्ष कर संग्रह में वृद्धि दर्शाता है।

वित्त-वर्ष 2024-2025 में जारी किए गए कुल रिफंड की राशि 70,902 करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2014 में 43,105 करोड़ रुपये से 64.49% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। यह उल्लेखनीय उछाल दावों को तुरंत निपटाने और करदाताओं को समय पर राहत देने में सरकार की प्रभावकारिता को रेखांकित करता है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2015 में कुल सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 23.24% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष में एकत्रित 5,23,563 करोड़ रुपये की तुलना में 6,45,259 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह डेटा सरकारी रिकॉर्ड से लिया गया है।

सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट कर संग्रह में 20.44% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष के 2,20,297 करोड़ रुपये की तुलना में 2,65,336 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

टॅग्स :आयकरआयकर विभागइनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो