लाइव न्यूज़ :

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, 'भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन बनने की ओर तेजी से अग्रसर है'

By भाषा | Updated: July 25, 2022 18:12 IST

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-रोधी टीकाकरण के व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन से भारत में आर्थिक गतिविधि बड़ी तेजी से महामारी-पूर्व के स्तर पर जा पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है कोविड महामारी के बाद प्रभावी टीकाकरण के कारण भारतीय अर्थव्यस्था में तेजी से सुधार हुआ है भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था और वैश्विक वृद्धि का इंजन होगा

दिल्ली: आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और यह वैश्विक बाधाओं के बावजूद वैश्विक वृद्धि का इंजन भी है।

बिड़ला ने समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट में दिए अपने संदेश में कहा है कि कोविड-रोधी टीकाकरण के व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन से भारत में आर्थिक गतिविधि बड़ी तेजी से महामारी-पूर्व के स्तर पर जा पहुंची है।

बिड़ला ने कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक मजबूत डिजिटल पारिस्थितिकी, राजकोषीय एवं मौद्रिक नीति और विभिन्न सरकारी योजनाओं ने छोटी एवं मझोली इकाइयों को मदद पहुंचाई और आबादी के सर्वाधिक प्रभावित तबके को जीवनयापन में रहने में मदद की। इन नीतियों ने मांग के पुनरुद्धार और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अब महामारी के आघात से उबर चुकी है जिसमें अनुकूल राजकोषीय, मौद्रिक नीतियों एवं टीकाकरण ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन रूस-यूक्रेन छिड़ने के बाद इसे एक तगड़ा झटका लगा है। बिड़ला ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन युद्ध ने ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखला में खलल डाला और पहले से ही मौजूद मुद्रास्फीतिकारी दबावों एवं उपभोक्ता मांग से जुड़ी चिंताओं को बढ़ाने का काम किया।’’

उन्होंने कहा कि इसके असर से भारतीय अर्थव्यवस्था भी अछूती नहीं रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से चलाए गए व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम की मदद से देश में आर्थिक गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि सही रफ्तार से चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस तरह भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था और वैश्विक वृद्धि का इंजन होगा।’’

टॅग्स :कुमार मंगलम बिड़लाभारतीय अर्थव्यवस्थाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम