लाइव न्यूज़ :

Kotak Mahindra Bank: जुलाई-सितंबर तिमाही में बंपर कमाई, शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये, फंसा कर्ज कम होने से कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन बेहतर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 15:53 IST

Kotak Mahindra Bank: शेयर बाजारों को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,581 करोड़ रुपये रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमुख कारोबार से आय बेहतर होने एवं फंसा कर्ज कम होने से बैंक का प्रदर्शन सुधरा है।कुल आय 13,507 करोड़ रुपये रही।पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,925 करोड़ रुपये थी।

Kotak Mahindra Bank: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये हो गया। प्रमुख कारोबार से आय बेहतर होने एवं फंसा कर्ज कम होने से बैंक का प्रदर्शन सुधरा है।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,581 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 13,507 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,925 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 6,297 करोड़ रुपये हो गयी। जुलाई-सितंबर, 2022 की अवधि में यह 5,099 करोड़ रुपये रही थी। बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी बढ़कर 5.22 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 5.17 प्रतिशत था। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन सुधरा है।

समीक्षाधीन अवधि में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल कर्ज का 1.72 प्रतिशत हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2.08 प्रतिशत थी। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध एनपीए भी गिरकर 0.37 प्रतिशत पर आ गया जो साल भर पहले 0.55 प्रतिशत था। आलोच्य अवधि में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 21.7 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 4,461 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,608 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय एकीकृत आधार पर 21,560 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 17,435 करोड़ रुपये थी।

टॅग्स :Kotak Mahindra Bankशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?