लाइव न्यूज़ :

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे को फेसबुक ने इतने करोड़ के सलाना पैकेज पर दी नौकरी, Google और Amazon से भी मिले प्रस्ताव...

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 11:21 IST

विश्वविद्यालय की एक प्लेसमेंट अधिकारी समिता भट्टाचार्य ने कहा, "महामारी के बाद यह पहली बार है कि छात्रों को इतनी बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देबिसाख मंडल बंगाल के बीरभूम जिले के एक मामूली परिवार से आते हैंविसाख कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र हैंबिसाख ने बताया कि वह सितंबर में लंदन के लिए निकलेंगे जहां वे फेसबुक को जॉइन करेंगे

नई दिल्ली: कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र को फेसबुक ने सबसे अधिक वेतन पैकेज के साथ नौकरी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने 1.8 करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र बिसाख मंडल को नौकरी दी है। बताया जा रहा है कि यह इस साल विश्वविद्यालय के किसी भी छात्र को दिया जाने वाला सबसे अधिक वेतन पैकेज है।

रिपोर्ट के मुताबि बिसाख मंडल को Google और Amazon से भी नौकरी के प्रस्ताव मिले थे लेकिन उन्होंने उच्च पैकेज के कारण फेसबुक को तरजीह दी। बिसाख सितंबर में कंपनी जॉइन करेंगे। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र बिसाख ने कहा, "मैं सितंबर में फेसबुक से जुड़ूंगा। इस नौकरी को स्वीकार करने से पहले, मुझे Google और अमेजॉन से प्रस्ताव मिले। बकौल बिसाख, मैंने सोचा कि फेसबुक चुनना सबसे अच्छा होगा क्योंकि उनके द्वारा पेश किया जाने वाला वेतन पैकेज अधिक था।"

बिसाख ने बताया कि वह सितंबर में लंदन के लिए निकलेंगे जहां वे फेसबुक को जॉइन करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे मंगलवार की रात को नौकरी का प्रस्ताव मिला। पिछले दो वर्षों में कोविड -19 महामारी के दौरान, मुझे कई संगठनों में इंटर्नशिप करने और अपने पाठ्यक्रम अध्ययन के बाहर ज्ञान इकट्ठा करने का अवसर मिला। इससे मुझे साक्षात्कारों को क्रैक करने में मदद मिली है।''

बिसाख मंडल बंगाल के बीरभूम जिले के एक मामूली परिवार से आते हैं। उनकी मां शिबानी एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटे की उपलब्धि पर वह खुश हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। मेरे बेटा हमेशा मेधावी छात्र रहा है। विश्वविद्यालय की एक प्लेसमेंट अधिकारी समिता भट्टाचार्य ने कहा, "महामारी के बाद यह पहली बार है कि छात्रों को इतनी बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले हैं।"

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विश्वविद्यालय के लगभग नौ छात्रों को पिछले साल विदेशी कंपनियों से एक करोड़ से अधिक का वार्षिक पैकेज मिला है।

टॅग्स :फेसबुकअमेजनगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी