लाइव न्यूज़ :

Know your UAN: ईपीएफओ ने दी सुविधा, भूल गए हैं अपना यूएएन नंबर तो ऐसे जानें, फॉलों करें ये टिप्स

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 13:09 IST

कई बार समस्या तब आती है जब नौकरी बदलने की आपाधापी के बीच, कर्मचारी अपना यूएएन नंबर भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना यूएएन नंबर प्राप्त किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफओ प्रणाली का एक महत्वपूर्ण पहलू यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) है 12 अंकों का ये नंबर ही आपकी पहचान हैनौकरी में बदलाव के बावजूद भी ये नंबर नहीं बदलता

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों की नौकरी के दौरान उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ईपीएफओ प्रणाली का एक महत्वपूर्ण पहलू यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) है। 12 अंकों का ये नंबर ही आपकी पहचान है। नौकरी में बदलाव के बावजूद भी ये नंबर नहीं बदलता। आधार की तरह, यूएएन भी पीएफ से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए आवश्यक है। 

लेकिन कई बार समस्या तब आती है जब नौकरी बदलने की आपाधापी के बीच, कर्मचारी अपना यूएएन नंबर भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना यूएएन नंबर प्राप्त किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपना यूएएन नंबर जान सकते हैं। 

अपना यूएएन नंबर ऑनलाइन जानने के लिए, इन सरल चरणों का पालन करें

- ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php

- सेवाओं के अंतर्गत "For Employees" अनुभाग पर जाएँ और "सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवा (ओसीएस/ओटीसीपी)" पर क्लिक करें।

- नए पेज पर, दाईं ओर महत्वपूर्ण लिंक के अंतर्गत "Know your UAN" पर जाएं

- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर ओटीपी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

- अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को सत्यापित करें

- नए पेज पर अपना नाम, जन्म तिथि, सदस्य आईडी, आधार या पैन नंबर और कैप्चा भरें। “Show My UAN” पर क्लिक करें।

- आपका यूएएन नंबर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा

टॅग्स :EPFOकर्मचारी भविष्य निधि संगठनEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स