लाइव न्यूज़ :

किआ ने भारत में दो साल में एसयूवी सेल्टोस की दो लाख इकाइयां बेचीं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:50 IST

Open in App

दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी किया ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में अपने परिचालन के दो वर्षों में अपनी प्रमुख एसयूवी सेल्टोस की दो लाख इकाइयां बेची हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि किया इंडिया ने इस अवधि में कनेक्टेड कारों की 1.5 लाख इकाइयां बेचीं। किया इंडिया की कुल बिक्री में सेल्टोस का योगदान 66 प्रतिशत से अधिक है, जिसने तीन लाख इकाइयों की कुल बिक्री को भी पार कर लिया है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘सेल्टोस की 58 फीसदी बिक्री इसके शीर्ष संस्करण से आती है, जबकि वाहन के स्वचालित विकल्प 35 फीसदी से अधिक का योगदान करते हैं।’’ डीजल पावरट्रेन एसयूवी की कुल बिक्री में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। किया इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य बिक्री तथा व्यापार रणनीति अधिकारी तेई-जिन पार्क ने कहा, ‘‘ऐसी उल्लेखनीय सफलता हमेशा प्रेरणा देती हैं क्योंकि यह ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के हमारे जुनून को बढ़ाता है। ये मील के पत्थर हमारी प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय यात्री वाहन (पीवी) बाजार ग्राहकों के बदलते रुझान, नवीनतम सुविधाओं की बढ़ती इच्छा और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के कारण परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारजीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

कारोबारHardeep Singh Brar: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ बने हरदीप सिंह बरार

कारोबारApril 2025: रहिए तैयार, 11 दिन बाद लगेंगे झटके?, हुंदै, होंडा, किआ इंडिया, मारुति और टाटा मोटर्स 1 अप्रैल से बढ़ाएंगे दाम, जानें कितना असर

कारोबारCars Price Hike From January: नए साल में लगेंगे झटके पर झटके?, मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सिडीज-बेंज इंडिया, बीएमडब्ल्यू, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया होंगे महंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम