लाइव न्यूज़ :

Khadi india up: खादी पहनो और 25 प्रतिशत तक छूट पाओ?, योगी सरकार ने 108 दिन तक खादी उत्पादों पर की घोषणा, जानें फायदा

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 2, 2024 18:09 IST

Khadi india up: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी उत्पादों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को खादी उत्पादों पर 108 दिनों के लिए 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को भी साकार करने में मदद मिलेगी.गांधी आश्रमों में 108 दिनों के लिए खादी उत्पादों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

Khadi india up: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के लोगों से त्योहारों पर खादी की वस्तुएं खरीदें की अपील की है. साथ ही उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुएं उपहार में  देने का आग्रह किया है. सीएम योगी ने जनता से यह आग्रह लखनऊ के क्षेत्रीय गांधी आश्रम में कुर्ते के लिए केसरिया रंग के खादी का कपड़ा खरीदने के बाद किया. इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे. मान्यता है, ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता था, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा. यह दावा करते हुए सीएम योगी ने क्षेत्रीय गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया.

देश की आजादी का प्रतीक बना खादी

स्वदेशी और खादी को लेकर सीएम योगी ने बुधवार को विस्तार से अपने मन की बात कही. उन्होने कहा कि स्वदेशी जब तक भारत की आजादी का मंत्र नहीं बना था, तब तक आजादी की लड़ाई एकजुट होकर नहीं दिख रही थी. भारत की आजादी के आंदोलन के साथ महात्मा गांधी का जुड़ना और उसे स्वदेशी के साथ जोड़ने का जो अभियान रहा, इससे आजादी के लिए हर नागरिक के मन में गौरव व स्वावलंबन का भाव जागृत हुआ. खादी उसका प्रतीक बना. जो भी देश शक्तिशाली व सामर्थ्यवान बने हैं, उन्होंने सर्वप्रथम आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किया.

अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान ने अपनी उद्यमिता को बढ़ाया है. यह दावा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में पीएम मोदी का 'वोकल फॉर लोकल' भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वदेशी अभियान को नई ऊंचाई प्रदान करने का कार्यक्रम है. नया भारत महात्मा गांधी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निरंतर बढ़ रहा है.

हमारे जीवन का हिस्सा बने खादी

हमारी इच्छा है कि खादी हमारे जीवन का हिस्सा बने. लोग खादी की वस्तुओं और कपड़ों को खरीदें इसके लिए सीएम योगी ने यूपी के गांधी आश्रम में 108 दिन तक खादी के उत्पादों पर 25 फीसदी छूट दिए जाने का ऐलान भी किया. और प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि इस अवधि में खादी की कोई वस्तु अवश्य खरीदें तथा स्वदेशी वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट में दें.

स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करें, इसलिए हर त्योहार पर लोगों को खादी की वस्तुएं उपहार में दें. लोगों के ऐसा करने से राज्य में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने में मदद मिलेगी. यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के अभियान के स्वरूप विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद करेगा.

टॅग्स :Khadi India Quiz Competitionगाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीलाल बहादुर शास्त्रीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम