लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने एलन मस्क को किया आमंत्रित, राज्य को निवेश की दृष्टि से बताया बेहतर

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2023 14:01 IST

एलन मस्क को कर्नाटक सरकार ने निवेश के लिये आमंत्रित किया है। राज्य सरकार ने कर्नाटक को निवेश की दृष्टि में आदर्श गंतव्य बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क को निवेश के लिए कर्नाटक से मिला न्योता कर्नाटक सरकार ने राज्य को निवेश का गंतव्य कहाहाल ही में पीएम मोदी से एलन मस्क की मुलाकात हुई थी

बेंगलुरु: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया  के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने दक्षिणी राज्य में व्यवसाय के नए आयामों को स्थापित करने के लिए टेस्ला के मालिक एलन मस्क को आमंत्रित किया है।

कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग, बुनियादी ढांचा मंत्री एमबी पाटिल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी सूचना दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उनका राज्य कर्नाटक भारत में टेस्ला के विस्तार के लिए "आदर्श गंतव्य" है।

उन्होंने कहा, "अगर टेस्ला अपनी विशाल क्षमता और क्षमताओं के साथ भारत, कर्नाटक में एक संयंत्र स्थापित करने पर विचार करता है तो मुझे कहना होगा कि यह गंतव्य है।" 

कर्नाटक मंत्री ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा कि एक प्रगतिशील राज्य और नवाचार और प्रौद्योगिकी के संपन्न केंद्र के रूप में कर्नाटक टेस्ला और एलन मस्क के स्टारलिंक सहित अन्य उद्यमों के लिए आवश्यक सुविधाएं देने और समर्थन करने के लिए तैयार है।

पाटिल ने कहा कि कर्नाटक आने वाले दशकों तक राज्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और विनिर्माण 5.0 का केंद्र बनने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री इस समय अपनी राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिका पहुंचे हुए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में बातचीत के दौरान ट्विटर प्रमुख एलन मस्क को भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और तेजी से बढ़ते वाणिज्यिक अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया। 

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मस्क ने कहा कि वह भारत के भविष्य को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में अधिक संभावनाएं हैं।

मस्क ने कहा, "मैं अस्थायी रूप से अगले साल फिर से भारत आने की योजना बना रहा हूं। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।" मस्क ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी कार कंपनी टेस्ला "जितनी जल्दी संभव हो सके" भारत में होगी।"

मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे।" टेस्ला भारत में कब आएगी, इस सवाल पर मस्क ने कहा, "हम कोई घोषणा करके जल्दबाजी नहीं करना चाहते, लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि भविष्य में भारत में महत्वपूर्ण निवेश होगा।" 

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टेस्ला इस साल के अंत में अपने नए कारखानों को खोलने की योजना बना रहा है। इसके अलावा मस्क ने अपनी स्टारलिंक सेवाओं को भारत में लाने में भी रुचि दिखाई।

स्टारलिंक एक उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा प्रदाता है जो मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित है। बता दें कि कंपनी स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हैं। वहीं, भारत का इरादा है कि वह इस क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाकर अपनी क्षमता को बढ़ाकर लाभ कमा सके। 

टॅग्स :एलन मस्कसिद्धारमैयाकर्नाटकबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित