लाइव न्यूज़ :

सीतारमण से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्यों को तीन साल और जीएसटी क्षतिपूर्ति देने की मांग की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:45 IST

Open in App

कोविड-19 संकट के दौरान राज्यों के राजस्व और जीएसटी संग्रह में कमी के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को केंद्र से राज्यों को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) क्षतिपूर्ति की अवधि 2022 से आगे तीन साल और बढ़ाने का अनुरोध किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद बोम्मई ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक को किश्तों में भुगतान किए जाने वाले 11,000 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाये पर भी चर्चा की। उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जुलाई 2022 से जो बकाया भुगतान किया जाना था, उसे इस साल किश्तों के माध्यम से जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही मैंने 2022 से आगे भी राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा की।’’ मुख्यमंत्री ने बैठक में सीतारमण को बताया कि कोविड-19 संकट को देखते हुए राज्य जीएसटी संग्रह अभी स्थिर नहीं हुआ है, और यदि राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति तीन साल के लिए बढ़ाई जाती है, तो इससे मौजूदा राजस्व संकट में काफी मदद मिलेगी। कर्नाटक 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में है। उन्होंने वित्त मंत्री को दिए एक ज्ञापन में कहा, ‘‘हालांकि, पिछले वित्त वर्ष से कोविड संकट ने जीएसटी संग्रह सहित राज्य के राजस्व संग्रह को नीचे ला दिया है।’’ केंद्र ने सभी राज्यों में राजस्व संकट को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण दिया है और इसे चालू वित्त वर्ष के लिए भी बढ़ा दिया गया है। बोम्मई ने वित्त मंत्री से कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया जीएसटी मुआवजे को बढ़ाने के राज्य के अनुरोध पर फिर विचार करें।’’ वह अपनी दिल्ली यात्रा के दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से भी भेंट करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?