लाइव न्यूज़ :

भारत में सबसे कम उम्र में 1000 करोड़ का मालिक बनने का रिकॉर्ड! 19 साल के कैवल्य वोहरा ने किया कमाल, जानिए इनके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2022 11:10 IST

Zepto ऐप के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा और आदित पालिचा को IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल किया गया है। कैवल्य वोहरा की उम्र 19 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देकैवल्य वोहरा और आदित पालिचा IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल।कैवल्य वोहरा की उम्र 19 साल है और वे 1,000 करोड़ की संपत्ति के साथ सूची में 1036वें स्थान पर है। आदित पालिचा 950वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 1,200 करोड़ रुपये है।

नई दिल्ली: क्विक डिलीवरी स्टार्टअप Zepto ऐप की शुरुआत करने वाले कैवल्य वोहरा और आदित पालिचा IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के उद्यमी बन गए हैं। 19 साल में सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में शामिस कैवल्य सबसे कम उम्र के हैं।  हुरुन सूची में कैवल्य 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 1036वें स्थान पर है। आदित पालिचा 950वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 1,200 करोड़ रुपये है।

दोनों इससे पहले फोर्ब्स पत्रिका के प्रभावशाली '30 अंडर 30 (एशिया सूची)' में ई-कॉमर्स श्रेणी में भी शामिल हुए थे। दोनों युवा उद्यमी हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 में शामिल सबसे कम उम्र के स्टार्ट-अप संस्थापक भी हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने इसका उल्लेख करते हुए लिखा, 'एक टीनएजर ने इस बार सूची में डेब्यू किया है! सूची में सबसे कम उम्र के 19 साल के कैवल्या वोहरा हैं जिन्होंने Zepto की स्थापना की थी। इससे पहले लिस्ट में सबसे कम उम्र के तौर पर दस साल पहले 37 साल के शख्स को शामिल किया गया था और आज लिस्ट में 19 साल की उम्र का व्यक्ति शामिल है, जो स्टार्टअप क्रांति के प्रभाव को दर्शाता है।'

बता दें कि वोहरा और पालिचा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र थे, जिन्होंने बाद में अपने कंप्यूटर साइंस कोर्स को छोड़ दिया और स्टार्टअप शुरू करने का विचार किया। कोरोना महामारी के दिनों में आवश्यक वस्तुओं की तुरंत और संपर्क रहित डिलीवरी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दोनों दोस्तों ने 2021 में Zepto की शुरुआत की।

पालिचा ने 17 साल की उम्र में अपनी उद्यमी बनने की यात्रा की शुरू की था, जब उन्होंने 2018 में गोपूल (GoPool) नाम से छात्रों के लिए एक कारपूल सेवा की स्थापना की। अपना स्टार्टअप शुरू करने से पहले वह PryvaSee के साथ गोपनीयता नीतियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

दुबई में पले-बढ़े बचपन के दोनों दोस्तों ने शुरुआत में स्टार्टअप किरानाकार्ट (Kiranakart) लॉन्च किया। यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था, जो मुंबई में स्थानीय स्टोर से किराने का सामान पहुंचाता था। यह जून 2020 से मार्च 2021 तक चालू रहा। इसके बाद अप्रैल 2021 में Zepto को लॉन्च किया गया और नवंबर में शुरुआती फंडिंग राउंड में 60 मिलियन डॉलर जुटाए। क्विक ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने दिसंबर में भी 570 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 100 मिलियन डॉलर जुटाए। Zepto ने अपने ताजा फंडिंग राउंड में इस साल मई में 900 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर 200 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

टॅग्स :Startup India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHurun India 2024 list: इस साल 3 स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न, डंज़ो, प्रैक्टो, रैपिडो समेत 25 इंडेक्स से बाहर

कारोबारइस साल 100 से अधिक भारतीय स्टार्टअप ने 15,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबार"मूड फूड" और "बैक टू बेसिक्‍स" फिलॉसफी के जरिए मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखा जा सकता है

भारतG20: बेंगलुरु में स्थित सम्मेलन में 120 से अधिक स्टार्ट-अपों की उपस्थिति, भारत को वैश्विक नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका का संकेत

कारोबारstartups dukaan: एआई से खतरा, इस कंपनी ने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर किया, चैटबोट को तैनात किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबारShare Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: टंकी फूल कराने से पहले यहां चेक करें तेल के लेटेस्ट दाम, जानें कहां मिल रहा सस्ता ईंधन

कारोबारGPS Spoofing: 'इसे हल्के में मत लो!' अंकुर चंद्रकांत का अलर्ट हुआ वायरल, कौन हैं निशाने पर?