लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को लेकर बोले सिंधिया- एक दिन में हो रहा था 20 करोड़ का घाटा, बताया अब कहां इस्तेमाल किया जाएगा पैसा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 28, 2022 11:42 IST

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एयर इंडिया के विनिवेश पर बात की. उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी को 20 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में उस धन का उपयोग उन क्षेत्रों के लिए अधिक किया जा सकता है जहां सामाजिक विकास की आवश्यकता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया को एक दिन में लगभग 20 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। सिंधिया ने कहा कि उस धन का उपयोग उन क्षेत्रों के लिए अधिक किया जा सकता है जहां सामाजिक विकास की आवश्यकता होती है।एयर इंडिया लगभग 69 साल बाद टाटा के पास वापस आई है।

नई दिल्ली:टाटा ग्रुप ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व हासिल कर ली। गौरतलब है कि एयर इंडिया लगभग 69 साल बाद टाटा के पास वापस आई है। वहीं, एयर इंडिया को लेकर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को विनिवेश की बात की। उन्होंने कहा कि एक वाहक जिसे पिछले 14 वर्षों में 85,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यही नहीं, इसे एक दिन में लगभग 20 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में उस धन का उपयोग उन क्षेत्रों के लिए अधिक किया जा सकता है जहां सामाजिक विकास की आवश्यकता होती है।

मालूम हो, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा था कि एयर इंडिया नए स्वामित्व के अंतर्गत तेजी से आगे बढ़ेगी और एयरलाइन भारत में एक सफल और मजबूत विमानन क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त करेगी। एयरलाइन को टाटा संस को सौंपे जाने के बाद सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा था, "वास्तव में यह महत्वपूर्ण है कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक निष्कर्ष पर लाया गया है।" उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की काबिलियत और भविष्य में गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से विनिवेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को बताता है। 

बता दें कि एयर इंडिया के हस्तांतरण की प्रक्रिया गुरुवार को दिल्ली में विमानन कंपनी के मुख्यालय में पूरी हुई। वहीं, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया को वापस पाकर बेहद उत्साहित नजर आए। ऐसे में उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी एयर इंडिया को वापस पाकर टाटा ग्रुप काफी खुश और उत्साहित है। साथ ही, ग्रुप इसे विश्वस्तर की विमानन कंपनी बनाने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 

टॅग्स :एयर इंडियाटाटाJyotiraditya ScindiaCivil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां