लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन के सीईओ गोर्स्की पद छोड़ेंगे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अगस्त (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन अगले साल की शुरुआत में अपने चेयरमैन और सीईओ एलेक्स गोर्स्की की जगह कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी को इन पदों पर नियुक्त करेगी। दुनिया में स्वास्थ्य सेवा उत्पादों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को देर रात कहा था कि जोकिन डुओटो को अगले साल तीन जनवरी को जॉनसन एंड जॉनसन का सीईओ और उसके निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया जाएगा। डुओटो (59) वर्तमान में कंपनी की कार्यकारी समिति के वाइस चेयरमैन हैं जिसके तहत उनके कार्यों में कंपनी के दवा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के साथ काम करना और उसकी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की देखरेख करना शामिल है। डुआटो के पास स्पेन और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है और वह जॉनसन एंड जॉनसन के साथ 30 से अधिक वर्षों से जुड़े हैं। गोर्स्की (61), 2012 से कंपनी के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAmerica: जॉनसन एंड जॉनसन कैंसर के सभी मुकदमों को निपटाने के लिए 6.5 बिलियन डॉलर अदा करेगी

स्वास्थ्य'जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर लगाने से हुआ कैंसर', अमेरिका के कैलिफोर्निया में शख्स ने आरोप लगाते हुए किया केस

कारोबारटैल्कम पाउडर कैंसर मामले में जॉनसन एंड जॉनसन पीड़ितों को 8.9 अरब डॉलर देने को तैयार, जानें पूरा मामला

कारोबारJohnson Baby Powder: शिशुओं की त्वचा के लिए खतरनाक है जॉनसन बेबी पाउडर, महाराष्ट्र एफडीए ने निर्माण लाइसेंस रद्द किया

स्वास्थ्यजॉनसन एंड जॉनसन साल 2023 तक बेबी टैल्कम पाउडर के निर्माण और बिक्री को करेगा बंद, प्रयोग के बाद कैंसर होने की बात आ रही थी सामने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम