लाइव न्यूज़ :

Job Report: नौकरी में बने रहने के लिए करियर उन्नति को देते हैं प्राथमिकता, 54 प्रतिशत कर्मचारियों ने रिपोर्ट में किया खुलासा, पढ़े किसने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 18:39 IST

Job Report: 21 प्रतिशत ने अंतरराष्ट्रीय कार्यों या काम से संबंधित यात्रा में रुचि व्यक्त की। करीब 54 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने करियर में उन्नति के अवसरों को महत्वपूर्ण बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे44 प्रतिशत ने संगठनात्मक कार्य संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। बाजार में पेशेवरों की उभरती आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं को उजागर करती है।देशभर के 10,000 पेशेवरों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है।

Job Report: करीब 54 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी वर्तमान नौकरियों में बने रहने के लिए करियर में आगे बढ़ने के अवसरों को प्राथमिकता देते हैं, भले ही वेतन एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो। एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘अपनाडॉटको’ के एक सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल करीब 37 प्रतिशत कर्मचारियों ने उपलब्धि या स्वतंत्रता की भावना का हवाला दिया, जबकि 21 प्रतिशत ने अंतरराष्ट्रीय कार्यों या काम से संबंधित यात्रा में रुचि व्यक्त की। करीब 54 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने करियर में उन्नति के अवसरों को महत्वपूर्ण बताया।

44 प्रतिशत ने संगठनात्मक कार्य संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। अपनाडॉटको के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निर्मित पारीख ने कहा, ‘‘ रिपोर्ट आज के गतिशील नौकरी बाजार में पेशेवरों की उभरती आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं को उजागर करती है।

पेशेवरों का एक महत्वपूर्ण वर्ग अपने संगठन में बने रहना चाहता है, जो मुख्य रूप से करियर आगे बढ़ने के अवसरों, कार्य संस्कृति और कौशल विकास की इच्छा जैसे कारकों से प्रेरित है।’’ यह रिपोर्ट आगामी मूल्यांकन (अप्रैजल) सीज़न (अप्रैल-मार्च) से पहले नौकरी बाजार की उभरती गतिशीलता को समझने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और देशभर के 10,000 पेशेवरों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है।

रिपोर्ट में पाया गया कि पेशेवर विकास के संदर्भ में, उत्तरदाताओं ने नेतृत्व की भूमिकाओं व जिम्मेदारियों (54 प्रतिशत), उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम (40 प्रतिशत) और उद्योग विशेषज्ञों या वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन (36 प्रतिशत) को सबसे अधिक प्राथमिकता दी। 

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती