लाइव न्यूज़ :

जेट की हिस्सेदारी की बिक्रीः तीन कंपनियों ने प्रस्तुत किए अभिरुचि पत्र; एतिहाद ने नहीं लगायी बोली

By भाषा | Updated: August 11, 2019 05:55 IST

जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को एयरलाइन की हिस्सेदारी की बिक्री के लिए केवल तीन कंपनियों की ओर से अभिरुचि पत्र मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन के इक्विटी साझीदार एतिहाद एयरवेज ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख को भी बोली पेश नहीं किया।जेट एयरवेज में एतिहाद एयरवेज की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है।

जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को एयरलाइन की हिस्सेदारी की बिक्री के लिए केवल तीन कंपनियों की ओर से अभिरुचि पत्र मिला है। एयरलाइन के इक्विटी साझीदार एतिहाद एयरवेज ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख को भी बोली पेश नहीं किया। जेट एयरवेज में एतिहाद एयरवेज की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बैंकों को तीन कंपनियों की ओर से अभिरूचि मिले हैं। इनमें से दो वित्तीय कंपनियां हैं जबकि एक वैश्विक विमानन कंपनी है। बैंक से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''तीन बोली मिली है...लेकिन एतिहाद एयरवेज ने इस बार बोली नहीं लगायी है।''

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में रुचि दिखाने वाली हिन्दुजा समूह ने भी बोली नहीं जमा कराया है। समाधान पेशेवर आशीष छावछारिया इन तीनों अभिरुचि पत्रों की समीक्षा करेंगे। पिछले महीने छावछारिया ने एयरलाइन में हिस्सेदारी की बिक्री के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किया था। नकदी संकट के कारण जेट एयरवेज की सेवाएं अप्रैल के मध्य से निलंबित हैं। भाषा अंकित माधव माधव

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?