लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज का मामला अब एनसीएलटी के हवाले, IBC कानून के जरिये होगा निपटारा

By विकास कुमार | Updated: June 17, 2019 18:28 IST

एसबीआई सहित अन्य कर्जदाताओं ने इसे एनसीएलटी में भेजने का फैसला किया है, जहां इस मामले को मोदी सरकार द्वारा 2016 में लाये गए आईबीसी कानून के तहत निपटाया जायेगा.

Open in App
ठळक मुद्देटाटा के भी जेट में दिलचस्पी लेने की ख़बरें आईं थी.17 अप्रैल को आखिरी बार जेट एयरवेज ने उड़ान भरी थी.

जेट एयरवेज का मामला अब एनसीएलटी के जरिये हल किया जायेगा. लेंडर्स ने इसे आईबीसी कानून के जरिये निपटारा करने का फैसला किया है. कर्ज के बोझ तले दबे इस प्राइवेट एयरलाइन्स के बारे में ख़बरें आई थी कि रिलायंस और हिंदुजा ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां इसको खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. लेकिन अंतिम परिणाम के रूप में कुछ सामने नहीं आया. 

एसबीआई सहित अन्य कर्जदाताओं ने इसे एनसीएलटी में भेजने का फैसला किया है, जहां इस मामले को मोदी सरकार द्वारा 2016 में लाये गए आईबीसी कानून के तहत निपटाया जायेगा.

 जेट एयरवेज के ठप होने के बाद इसके 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया था. स्पाइसजेट ने जेट के कुछ कर्मचारियों को नौकरी दी थी. 

टाटा के भी जेट में दिलचस्पी लेने की ख़बरें आईं थी. 17 अप्रैल को आखिरी बार जेट एयरवेज ने उड़ान भरी थी. 

बैंकरप्सी प्रक्रिया के तहत एनसीएलटी अब जेट एयरवेज के मामले में निवेशकों को insolvency & bankruptcy कोड के जरिये निवेशकों को प्रस्ताव देगा. 

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को इनकम टैक्स द्वारा कर चोरी के मामले में समन भेजा जा चुका है. वहीं, उन्हें हाल ही में पत्नी सहित विदेश जाने के दौरान ईडी के अधिकारियों ने रोक दिया था. 

टॅग्स :जेट एयरवेजभारतीय स्टेट बैंकरतन टाटामुकेश अंबानीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?