लाइव न्यूज़ :

Jet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2024 19:05 IST

Jet Airways NCLAT: अपीलीय न्यायाधिकरण की पीठ ने जेट एयरवेज की निगरानी समिति को 90 दिन के भीतर मालिकाना हक हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीठ जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को प्रदर्शन बैंक गारंटी के रूप में समूह की तरफ से दिये गये 150 करोड़ रुपये को समायोजित करने का भी निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्तीय संस्थानों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।अचल संपत्तियों को लेकर 30 दिन के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।ऋणदाता जेट एयरवेज के शेयर सफल बोलीदाता को देंगे और कंपनी की जिम्मेदारी सौपेंगे।

Jet Airways NCLAT: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज की समाधान योजना को बरकरार रखा और इसके स्वामित्व को जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी। अपीलीय न्यायाधिकरण की पीठ ने जेट एयरवेज की निगरानी समिति को 90 दिन के भीतर मालिकाना हक हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीठ जेट एयरवेज के ऋणदाताओं को प्रदर्शन बैंक गारंटी के रूप में समूह की तरफ से दिये गये 150 करोड़ रुपये को समायोजित करने का भी निर्देश दिया है।

जेट एयरवेज को कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थान और सफल बोली लगाने वाले जालान कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) के बीच बंद पड़ी विमानन कंपनी के प्रबंधन के हस्तांतरण को लेकर एक साल से अधिक समय से कानूनी विवाद चल रहा है। इससे पहले, कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायालय ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) को इस मुद्दे पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। एनसीएलएटी ने प्रबंध समिति को सफल समाधान आवेदक (एसआरए) जालान कालरॉक गठजोड़ को प्रस्तावित अचल संपत्तियों को लेकर 30 दिन के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।

समिति में एसबीआई के नेतृत्व वाले ऋणदाता शामिल हैं। ऐसी सुरक्षा के निर्माण पर संबद्ध वित्तीय संस्थानों को सफल समाधान आवेदनकर्ता से समान राशि के भुगतान के लिए 150 करोड़ रुपये की प्रदर्शन बैंक गारंटी को समायोजित करने का निर्देश दिया गया था। अपीलीय न्यायाधिकरण ने निर्देश दिया कि सुरक्षा सृजित करने के 30 दिन के भीतर ऋणदाता जेट एयरवेज के शेयर सफल बोलीदाता को देंगे और कंपनी की जिम्मेदारी सौपेंगे। एनसीएलएटी ने कहा कि स्वामित्व हस्तांतरण की तारीख से 30 दिन के भीतर स्वीकृत समाधान योजना के अनुसार बकायेदारों को सभी भुगतान पूरे करने होंगे।

सफल बोलीदाता को सौंपने के बाद जेट एयरवेज कामकाज और परिचालन शुरू कर सकती है। यह नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा। जेट एयरवेज ने बयान में कहा, ‘‘एनसीएलएटी ने बिना किसी बदलाव के मूल रूप से स्वीकृत समाधान योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है और ऋणदाताओं को तत्काल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं।’’ जेट एयरवेज का परिचालन अप्रैल, 2019 से बंद है।

कंपनी ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि नए प्रस्तावित प्रवर्तकों - जालान-कालरॉक गठजोड़ - ने विमानन कंपनी में 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश पूरा कर लिया है। इस पूंजी के साथ जालान-कालरॉक गठजोड़ ने अदालत से मंजूर समाधान योजना के तहत 350 करोड़ रुपये की कुल वित्तीय प्रतिबद्धता को पूरा कर लिया है। समूह 2021 में जेट एयरवेज के लिए सफल बोलदाता के रूप में उभरा था। 

टॅग्स :जेट एयरवेजभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?