लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज ने कई कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, वेतन में की भारी कटौती-बिना सैलेरी कई कर्मियों को भेजा छुट्टी पर-सूत्र

By भाषा | Updated: November 19, 2022 08:57 IST

मामले में बोलते हुए जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने कहा है कि कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत से कम अस्थायी अवकाश बिना वेतन पर होगा और एक तिहाई अस्थायी वेतन कटौती पर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजेट एयरवेज ने अपने कई कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है।सूत्रों की माने तो कंपनी कर्मचारियों के 50 फीसदी वेतन में कटौती कर सकता है।यही नहीं कई कर्मचारियों को बिना वेतने छुट्टी पर भी भेज सकता है।

नई दिल्ली:जेट एयरवेज परिचालन को फिर से शुरू करने में अनिश्चितता के बीच अपने कई कर्मचारियों के वेतन में कटौती के साथ बिना वेतन के छुट्टी पर भेजेगी। आपको बता दें कि विमानन कंपनी अपने नए मालिक के आने के बाद अभी तक परिचालन शुरू नहीं कर पाई है। 

जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर बने अनिश्चितता के माहौल के बीच जालान- कालरॉक समूह ने शुक्रवार को कहा कि नकदी के प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए कंपनी निकट भविष्य में कठिन फैसले ले सकती है। समूह की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने पिछले वर्ष जून में मंजूरी दी थी। 

वेतन में 50 फीसदी की होगी कटौती- सूत्र

एयरलाइन को भी नागर विमानन महानिदेशालय से इस साल मई में हवाई परिचालन का प्रमाणपत्र मिल गया, उसके बावजूद जेट एयरवेज का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वेतन कटौती 50 प्रतिशत तक होगी। ऐसे में सीईओ और सीएफओ के लिए कटौती की मात्रा अधिक होगी। 

सीईओ संजीव कपूर ने क्या ट्वीट किया है

प्रभावित कर्मचारियों के लिए अस्थायी वेतन कटौती और बिना वेतन के छुट्टी (एलडब्ल्यूपी) एक दिसंबर से प्रभावी होगी। जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने ट्वीट एक श्रृंखला में कहा कि कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत से कम अस्थायी अवकाश बिना वेतन पर होगा और एक तिहाई अस्थायी वेतन कटौती पर होगा। 

सीईओ के अनुसार, दो-तिहाई कर्मचारी बिल्कुल प्रभावित नहीं हैं और किसी भी कर्मचारी को जाने के लिए नहीं कहा गया है। जेट एयरवेज में करीब 250 कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा, पिछले महीने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) ने समूह को एयरलाइन के कर्मचारियों के बकाया भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का भुगतान करने का निर्देश दिया था। 

जेकेसी ने अपने बयान में क्या कहा है

जालान कालरॉक कंर्सोटियम (जेकेसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘हम एनसीएलटी की प्रक्रिया के मुताबिक कंपनी की कमान अपने हाथों में आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसमें कहीं अधिक समय लग रहा है। इसकी वजह से हमें निकट भविष्य में कठिन लेकिन आवश्यक निर्णय लेने होंगे ताकि नकदी के प्रवाह को व्यवस्थित और भविष्य को सुरक्षित किया जा सके क्योंकि एयरलाइन अभी तक हमारे अधिकार में नहीं आई है।’’ 

फिर से जेट एयरवेज को शुरू करने में दी जा रही है जोर- जेकेसी 

जेकेसी ने कहा कि एयरलाइन को पुन: शुरू करने की दिशा में अहम प्रगति हो रही है। उसने आगे कहा, ‘‘हमने समाधान योजना की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और जेट एयरवेज को नए सिरे से शुरू करने की हमारी प्रतिबद्धता है।’’ 

इसमें आगे कहा गया, ‘‘एनसीएलटी की मंजूरी के बाद, समाधान योजना में बताई गई सभी शर्तों को 20 मई 2022 तक पूरा कर लिया गया था और इस बाबत आवश्यक फाइलिंग भी 21 मई 2022 को एनसीएलटी के समक्ष कर दी गई।’’ आपको बता दें कि इससे पहले ऐसी योजना थी कि एयरलाइन को अक्टूबर 2022 तक शुरू कर दिया जाएगा।  

टॅग्स :जेट एयरवेजनौकरीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?