लाइव न्यूज़ :

ITR Filing Last Date 2023: आईटीआर फॉर्म जमा करने के बाद इस लास्ट स्टेप को न करें मिस वरना नहीं बनेगा आपका काम, जानें क्या कहता है आयकर विभाग

By अंजली चौहान | Updated: July 29, 2023 18:46 IST

आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। अब तक 5 करोड़ से अधिक टैक्स रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से 88% ई-सत्यापित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीआर फाइल करने की तारीख 31 जुलाई है आईटीआर फॉर्म भरने के बाद ई-वेरिफिकेशन जरूरी हैइनकम टैक्स विभाग ने लोगों के लिए हेल्पडेक्स जारी किया

ITR Filing Last Date 2023: आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को केवल दो दिन बचे हैं और 31 जुलाई को आईटीआर फाइल करने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।

अगर अभी भी आपने अपना आईटीआर नहीं भरा है तो अभी भी मौका है जल्द अपने आईटीआर को फाइल करें। लास्ट डेट 31 जुलाई को भागदौड़ से बचने के लिए समय से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना अच्छा होता।

वहीं, जिन लोगों ने अपना आईटीआर भर दिया है उनमें से कई लोगों का रिफंड भी आ चुका है। हालांकि, जिन लोगों ने आईटीआर अभी तक नहीं भरा है और वह बिना किसी की मदद के स्वयं आईटीआर भरने जा रहे हैं ऐसे लोगों के लिए इसेस संबंधित जानकारी को जानना बहुत जरूरी है। 

आईटीआर फाइल का अंतिम चरण 

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए अपना आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई, 2023 है। आईटीआर फॉर्म को भरने के बाद ई-वेरिफिकेशन करना सबसे महत्वपूर्ण है।

ई-वेरिफिकेशन या सत्यापन किए बिना आपका आईटीआर फाइल नहीं माना जाएगा। इसके लिए आप https://incometax.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।  ई-वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका आईटीआर ई-वेरिफाई माना जाएगा।

गौरतलब है कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए 5 करोड़ से अधिक टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं। आईटीआर के संबंध में आयकर विभाग ने ट्वीट कर साझा किया कि 27 जुलाई 2023 तक दाखिल किए गए 5.03 करोड़ आईटीआर में से लगभग 4.46 करोड़ आईटीआर ई-सत्यापित किए गए हैं, यानी दाखिल किए गए 88 प्रतिशत से अधिक आईटीआर ई-सत्यापित किए गए हैं। वहीं, ई-सत्यापित आईटीआर में से 2.69 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही संसाधित हो चुके हैं। 

इनकम टैक्स विभाग का हेल्प डेक्स 

बता दें कि करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में सहायता करने के लिए, हमारा हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम कर रहा है। विभाग ने कहा, “हम शनिवार और रविवार सहित 31.07.2023 तक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।”

टॅग्स :ITRइनकम टैक्स रिटर्नआयकर विभागआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां