लाइव न्यूज़ :

आईटीसी ने केंद्र सरकार के ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दैनिक उपभोग की वस्तुओं समेत विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक के विकल्प के लिए और अपशिष्ट को स्वचालित तरीके से अलग करने संबंधी विविध विचारों को एकत्रित करने की खातिर वह केंद्र सरकार के गैर-लाभकारी उपक्रम ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के साथ मिलकर काम करेगी।

‘इन्वेस्ट इंडिया’ राष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देने और इसे सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार का एक उपक्रम है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ‘आईटीसी पेपरबोर्ड्स ऐंड स्पेशिलिटी पेपर्स डिविजन (पीएसपीडी)’ ने आईटीसी सस्टेनेबिलिटी इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत टिकाऊ पैकेजिंग और स्मार्ट कचरा प्रबंधन समाधानों के बारे में नवोन्मेषी विचारों को समर्थन दिया जाएगा।

इसमें बताया गया कि एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक के विकल्प को तलाशने और कचरे को पृथक करने की स्वचालित प्रक्रिया के लिए टिकाऊ और प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों के लिए इस पहल में स्टार्ट अप इंडिया पोर्टल के जरिए आईटीसी पीएसपीडी ने विचार मांगे हैं।

आईटीसी पीएसपीडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वदिराज कुलकर्णी ने कहा कि भारत में ठोस कचरा निस्तारण में प्लास्टिक और ऐसा कचरा जो जैव-अपघटनीय नहीं है उसका निस्तारण सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बागला ने कहा, ‘‘आईटीसी इनोवेटिव सस्टेनेबिलिटी चैलेंज के जरिए हम अधिक टिकाऊ आर्थिक वृद्धि की दिशा में प्रयास बढ़ाने को लेकर आशावादी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?