लाइव न्यूज़ :

IPO Listing LIVE 2024: रहिए तैयार?, 25 सितंबर को ये कंपनी ला रही आईपीओ, रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप भी तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 13:07 IST

IPO Listing LIVE 2024: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में आवास परियोजनाओं के विकास के साथ अपने कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का लक्ष्य मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना है।हम अगले 18 महीने में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रहे हैं।शेयर एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने की तैयारी शुरू कर दी है।

IPO Listing LIVE 2024: रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौड़ ने कहा कि कंपनी अगले 18 महीने में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना है।

गाजियाबाद में अपनी लक्जरी आवास परियोजना की सफल शुरुआत और तीन दिन में 3,100 करोड़ रुपये की बिक्री से उत्साहित गौड़ ने कहा कि कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में आवास परियोजनाओं के विकास के साथ अपने कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की किराए के जरिये स्थिर आय हासिल करने के मकसद से मॉल, होटल, कार्यालय स्थल और स्कूल/कॉलेज सहित वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का विकास करने की भी योजना है। गौड़ ने कहा, ‘‘ हम अगले 18 महीने में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रहे हैं।

हमने आंतरिक स्तर पर शेयर एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने की तैयारी शुरू कर दी है।’’ गौड़ ग्रुप ने आईपीओ की तैयारी के लिए वित्त, कर और कानूनी सलाहकारों को नियुक्त किया है, लेकिन अभी तक ‘मर्चेंट बैंकर’ की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि रियल एस्टेट बाजार में मांग मजबूत बनी रहेगी। इसलिए, विस्तार तथा विकास की अपार संभावनाएं हैं।’’

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन 25 सितंबर को लाएगी आईपीओ

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड 25 सितंबर को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी। इसका मकसद कंपनी की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाना है। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

राजस्थान स्थित यह कंपनी ‘हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग’ और ‘रेफ्रिजरेशन’ (प्रशीतन) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के ‘हीट एक्सचेंजर्स’ बनाती है। दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 1.55 करोड़ के ताजा शेयर शामिल है। इसमें कोई बिक्री पेशकश शामिल नहीं है। कंपनी ने आईपीओ पूर्व नियोजन चक्र में 9.54 करोड़ रुपये जुटाने की पिछले महीने घोषणा की थी।

टॅग्स :IPOनॉएडाशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyshare market
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी