लाइव न्यूज़ :

IPhone Apple: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने दी खुशखबरी, अनुबंधित इकाइयों में रोजगार की संख्या दोगुनी कर 200000 करेंगी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 22:27 IST

IPhone Apple: ‘‘एप्पल ने भारत में एक लाख नौकरियां सृजित की हैं। बातचीत के आधार पर, हमारा मानना है कि वे जल्दी ही रोजगार का आधार दोगुना करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिये कुक के पास दीर्घकालिक नीति है।कुक ने कंपनी की जरूरतों के हिसाब से भारतीय कार्यबल को हुनरमंद बनाने के लिये भी समर्थन मांगा है।राष्ट्रीय राजधानी में कंपनी के पहले स्टोर के उद्घाटन पर ग्राहकों का स्वागत करेंगे।

IPhone Apple: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भारत में अपने लिए कलपुर्जे बनाने वाली अनुबंधित इकाइयों में रोजगार की संख्या दोगुनी कर दो लाख कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक ने भारत में कलपुर्जों की आपूर्ति करने वालों का आधार बढ़ाने में सरकार से समर्थन मांगा है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘एप्पल ने भारत में एक लाख नौकरियां सृजित की हैं। बातचीत के आधार पर, हमारा मानना है कि वे जल्दी ही रोजगार का आधार दोगुना करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिये कुक के पास दीर्घकालिक नीति है।

सूत्र ने कहा, ‘‘कुक ने कंपनी की जरूरतों के हिसाब से भारतीय कार्यबल को हुनरमंद बनाने के लिये भी समर्थन मांगा है।’’ इस पर सरकार ने एप्पल से जरूरी कौशल निर्धारित करने को कहा ताकि उसके लिए सुविधा मुहैया कराई जा सके। आईफोन विनिर्माता एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कंपनी के पहले स्टोर के उद्घाटन पर ग्राहकों का स्वागत करेंगे।

कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत में एप्पल के इस दूसरे स्टोर के उद्घाटन पर कुक खुद मौजूद रहेंगे। वह इस समय दिल्ली में ही हैं जहां उनका कई हस्तियों से मिलने का कार्यक्रम है। कुक मंगलवार को मुंबई में एप्पल के पहले स्टोर के उद्घाटन पर भी मौजूद रहे थे। उन्होंने स्टोर के दरवाजे खोलकर ग्राहकों का स्वागत किया था।

दिल्ली में एप्पल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुलने जा रहा है। 'एप्पल साकेत' नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है। हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से थोड़ा छोटा है। एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा) डिएड्रे ओब्राएन ने कहा, "हम दिल्ली के अपने ग्राहकों के लिए एप्पल के बेहतरीन उत्पाद लाकर काफी रोमांचित हैं।"

टॅग्स :टिम कुकएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम