लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स के रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के साथ निवेशकों की संपत्ति में 2.79 लाख रु की वृद्धि

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:29 IST

Open in App

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के साथ इक्विटी निवेशकों की संपत्ति में 2.79 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वृद्धि हुई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 2,37,67,773.84 करोड़ रुपये के मुकाबले मंगलवार को बढ़कर 2,40,47,079.99 करोड़ रुपये हो गया। एक दिन में, बाजार मूल्यांकन 2.79 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक बढ़ा और बीएसई में सूचीबद्ध 139 कंपनियों ने मंगलवार को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। बैंकिंग, वित्त और धातु शेयरों में भारी खरीदारी के साथ-साथ वैश्विक तेजी से प्रेरित होकर सेंसेक्स और निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। जहां सेंसेक्स 403.19 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,958.98 अंक के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 128.15 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,624.60 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 18 अगस्त को दिन के कारोबार में पहली बार 56,000 अंक पार करते हुए 56,118.57 अंक पर पहुंच गया था। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 21 जनवरी, 2021 को 50,000 का आंकड़ा छुआ था और तीन फरवरी को 50,000 के ऊपर बंद हुआ। इसने पांच फरवरी को 51,000 का आंकड़ा छुआ, आठ फरवरी को 51,000 के ऊपर बंद हुआ और 15 फरवरी को 52,000 का आकंड़ा पार किया। इसने 22 जून को 53,000 का आंकड़ा छुआ, सात जुलाई को 53,000 के पार बंद हुआ। सेंसेक्स ने चार अगस्त को 54,000 और 13 अगस्त को 55,000 का आंकड़ा पार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी