लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, कनाडा के निवेशकों ने योगी सरकार के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के समझौते, 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के 27 आशय पत्र प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: January 4, 2023 11:53 IST

बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में इन देशों में गए दलों ने तीन दिन में 51 ‘गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट’ और ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’ बैठकें कीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र की कंपनियों के बीच कुल 2055 करोड़ रुपये के एमओयू हुए।चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की डेजेरो लैब्स आईएनसी कंपनी 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप राज्य में 8200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य सरकार को अमेरिका और कनाडा के निवेशकों से कई आशय पत्र मिले हैं। आठ निवेशकों ने प्रदेश सरकार के साथ 19,265 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में इन देशों में गए दलों ने तीन दिन में 51 ‘गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट’ और ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’ बैठकें कीं। इससे प्रदेश को 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के 27 आशय पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से आठ प्रस्ताव एमओयू में तब्दील हुए। चार एमओयू रणनीतिक साझेदारी के हैं और 19 प्रस्तावों पर निवेशक सम्मेलन ‘जीआईएस-23’ से पहले हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

सतीश महाना ने अपने दौरे में ब्रिटिश कोलंबिया की विधानसभा के भारतीय मूल के अध्यक्ष राज चौहान से मुलाकात की और उनके साथ ‘सरकार-से-सरकार’ स्तर की बातचीत की। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कनाडा के वन मंत्री, रोजगार और आर्थिक सुधार मंत्री और व्यापार राज्य मंत्री से मुलाकात की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अब तक जितने एमओयू हुए उनमें अधिकतम निवेश रसद, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में होने जा रहा है। मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप राज्य में 8200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वहीं रक्षा और एयरोस्पेस में क्युएसटीसी आईएनसी कंपनी भी 8200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र की कंपनियों के बीच कुल 2055 करोड़ रुपये के एमओयू हुए। इसके तहत माय हेल्थ सेंटर 2050 करोड़ रुपये और जेडएमक्यू कंपनी पांच करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे रोजगार के 500 से ज्यादा अवसर सृजित होंगे। वहीं चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की डेजेरो लैब्स आईएनसी कंपनी 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि अकुवा टेक्नोलॉजी राज्य में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ओपुलेंस मैनेजमेंट कॉर्प आतिथ्य क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये का और विर्तुबॉक्स इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन सभी समझौतों से राज्य में रोजगार के सैकड़ों अवसरों का सृजन होने की उम्मीद है। भाषा आनन्द शोभना मानसी मानसी

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी