लाइव न्यूज़ :

फरवरी में पी-नोट्स के जरिये निवेश बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये पर, 33 माह का उच्चस्तर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 33 माह का उच्चस्तर है।

इससे पता चलता है कि भारतीय पूंजी बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो (एफपीआई) निवेशकों द्वारा पी-नोट्स उन निवेशकों को जारी किए जाते हैं, तो बिना पंजीकरण के भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों....इक्विटी, ऋण और हाइब्रिड सिक्योरिटीज.. में पी-नोट्स के जरिये निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 91,658 करोड़ रुपये हो गया। जनवरी के अंत तक यह 84,916 करोड़ रुपये था।

यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 33 माह का उच्चस्तर है। इससे पहले मई, 2018 में पी-नोट्स के जरिये 93,497 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

फरवरी तक पी-नोट्स के जरिये हुए कुल 91,658 करोड़ रुपये के निवेश में से 84,195 करोड़ रुपये शेयरों में निवेश किए गए। इसके अलावा 6,833 करोड़ रुपये ऋण या बांड और 630 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में डाले गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘फरवरी में पी-नोट्स के जरिये एफपीआई की जबर्दस्त भागीदारी घरेलू बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। अप्रैल, 2020 से पी-नोट्स के जरिये एफपीआई के निवेश में लगातार सुधार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े