लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2025: क्या है 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता'?, आधी आबादी को खास तोहफा, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 05:24 IST

International Women's Day 2025: ग्राहकों को अधिक फायदेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इसकी सुविधाओं और लाभों को बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसस्ती दर पर आवास ऋण और वाहन ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।सुविधाएं प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है।

International Women's Day 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को ‘ऑटो स्वीप’ सुविधा से लैस 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता' शुरू करने की घोषणा की। इससे ग्राहकों को उच्च ब्याज प्राप्त करने के साथ सस्ती दर पर आवास ऋण और वाहन ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। बीओबी महिला खाताधारकों के लिए ऐसा खाता लेकर आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है। इस खाते में कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क भी कम लगेगा। बैंक ने अपने प्रमुख एनआरआई पेशकशों में से एक बॉब प्रीमियम एनआरई (प्रवासी बाह्य खाता) और एनआरओ (प्रवासी साधारण खाता) बचत खाते में सुधार किया है जिससे ग्राहकों को अधिक फायदेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इसकी सुविधाओं और लाभों को बढ़ाया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक बीना वहीद ने कहा, "बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती गतिशीलता को पहचानता है। इसे महिलाओं को प्रीमियम बैंकिंग विशेषाधिकार और सोच-समझकर तैयार की गई सुविधाएं प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई लेनदेन सीमा के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड, मानार्थ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज का उपयोग, निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर और निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है।

एसबीआई ने महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी वाले ऋण की शुरुआत की

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की। एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'अस्मिता' नाम से उत्पाद पेश किया। इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले वित्तपोषण विकल्प देना है।

एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने रूपे द्वारा संचालित 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया।

जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को भारतीय मूल की महिलाओं के लिए 'बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता' पेश किया। इसमें ग्राहकों को जमा पर अधिक ब्याज, कम प्रसंस्करण शुल्क के साथ आवास ऋण और वाहन ऋण तथा लॉकर किराए पर छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

टॅग्स :Bank of Barodaबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)Bank of Baroda(BOB)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?