लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा, 'यूक्रेन युद्ध और उच्च कीमतों के कारण पैदा हुई अनिश्चितता गैस मांग में वृद्धि को धीमा कर देगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 14:40 IST

पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 से 2025 के बीच प्राकृतिक गैस की वैश्विक मांग में 140 अरब घन मीटर की बढ़ोतरी का अनुमान है। यह पिछले पांच साल की अवधि में हुई 370 अरब घन मीटर की वृद्धि के मुकाबले आधे से भी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में युद्ध के कारण आगामी वर्षों में जीवाश्म ईंधन की मांग में भारी कमी आ सकती है2021 से 2025 के बीच प्राकृतिक गैस की वैश्विक मांग में 140 अरब घन मीटर की बढ़ोतरी का अनुमान हैआईईए के मुताबिक पिछले पांच साल 370 अरब घन मीटर की वृद्धि के मुकाबले आधे से भी कम है

बर्लिन: प्राकृतिक गैस की ऊंची कीमतें और यूक्रेन में युद्ध के कारण आपूर्ति की आशंका आगामी वर्षों में जीवाश्म ईंधन की मांग में वृद्धि को धीमा कर देगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

पेरिस स्थित आईईए की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से 2025 के बीच प्राकृतिक गैस की वैश्विक मांग में 140 अरब घन मीटर की बढ़ोतरी का अनुमान है। यह पिछले पांच साल की अवधि में हुई 370 अरब घन मीटर की वृद्धि के मुकाबले आधे से भी कम है।

संशोधित पूर्वानुमान ज्यादातर खरीदारों के गैस से कोयला, तेल या नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के बजाय धीमी आर्थिक वृद्धि की आशंका के कारण है। गैस के जलने से अन्य जीवाश्म ईंधन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड का कम उत्सर्जन होता है।

एजेंसी के ऊर्जा बाजार और सुरक्षा निदेशक कीसुके सदामोरी ने कहा, "यूक्रेन में रूस का युद्ध, गैस बाजारों को गंभीर रूप से बाधित कर रहा है जो पहले से ही तनाव के संकेत दिखा रहे थे।"

आईईए ने कहा कि यूरोपीय संघ के देशों द्वारा रूसी गैस से दूरी बनाने के चलते रूस से उन्हें पाइपलाइन निर्यात में 55 से 75 प्रतिशत तक कमी होगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम