लाइव न्यूज़ :

Infosys ने तीसरी तिमाही में 6,000 फ्रेशर्स को दी नौकरी, FY23 में 50 हजार कर्मचारियों को हायर करने का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2023 13:54 IST

इन्फोसिस ने गुरुवार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के आंकड़े साझा किए। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्म ने शुद्ध लाभ और राजस्व दोनों पर स्ट्रीट अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफर्म ने 2022-23 की तीसरी तिमाही में करीब 6,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी ।मुख्य वित्तीय अधिकारी निलांजन रॉय ने कहा कि कंपनी इस साल के दौरान अपने सालाना अनुमान को पूरा कर लेगी।वित्त वर्ष 23 (FY23) की शुरुआत में कंपनी ने 50,000 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा था।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ( Infosys) ने 2022-23 की तीसरी तिमाही में करीब 6,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी जबकि वित्त वर्ष 23 (FY23) की शुरुआत में कंपनी ने 50,000 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा था। जिसमें से 40,000 को साल की पहली छमाही में हायर किया गया था। फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 23 (FY23) में यह टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य वित्तीय अधिकारी निलांजन रॉय ने कहा कि कंपनी इस साल के दौरान अपने सालाना अनुमान को पूरा कर लेगी, लेकिन उसने नियुक्ति के लक्ष्य को संशोधित नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि साल के अंत तक हमें उस संख्या के आसपास होना चाहिए। हमने हायर करना जारी रखा है।

इन्फोसिस ने गुरुवार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के आंकड़े साझा किए। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्म ने शुद्ध लाभ और राजस्व दोनों पर स्ट्रीट अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। कंपनी का मुनाफा सालाना 13 प्रतिशत बढ़कर 6586 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। दिसंबर 2022 तिमाही के दौरान रेवेन्यू 38,318 करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले की अवधि के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है।

निलांजन रॉय ने कहा  कंपनी के पास एक बड़ी फ्रेशर पाइपलाइन है जो मैसूर में इंफोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरती है। हम उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं, उन्हें फिर से कुशल बना रहे हैं। इसलिए आंशिक रूप से सवाल यह है कि क्या हमें और अधिक नियुक्त करने की आवश्यकता है। 

फर्म ने कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि 16-16.5 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद है, जबकि इससे पहले 15-16 प्रतिशत के अनुमान लगाए गए थे। हालांकि, इसने अपना ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 21-22 फीसदी पर बनाए रखा। इंफोसिस ने 3.3 अरब डॉलर के कुल अनुबंध मूल्य के लिए 32 बड़े सौदों पर हस्ताक्षर किए, जो एक साल पहले की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है - दो वर्षों में सबसे अधिक।

टॅग्स :इंफोसिसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम