लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस फाउंडेशन ने श्री रामकृष्ण सेवाश्रम में सिल्वर जुबली ब्लॉक का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:42 IST

Open in App

इन्फोसिस फाउंडेशन ने शनिवार को कर्नाटक के पवागड़ा के श्री रामकृष्ण सेवाश्रम में सिल्वर जुबली ब्लॉक के उद्घाटन की घोषणा की। एक बयान के अनुसार, इन्फोसिस की परोपकार कार्यों से जुड़ी इकाई ने इस ब्लॉक के निर्माण और विकास के लिए 5.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया। इस प्रतिष्ठान का उद्देश्य रोगियों को अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ नेत्र रोग और ईएनटी सेवाएं प्रदान करना है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये इस ब्लॉक का उद्घाटन किया। बयान में कहा गया कि इन्फोसिस फाउंडेशन के अनुदान की मदद से इस ब्लॉक का निर्माण किया गया। ब्लॉक में आंखों की देखभाल के लिए विशेष इकाइयां, ऑपरेशन प्रक्रियाओं के लिए दो ऑपरेटिंग थिएटर, एक हाई-टेक डायग्नोस्टिक सेंटर, एक ईएनटी केंद्र और एक कैंसर क्लिनिक होगा। इसके अलावा, अनुदान के एक हिस्से का इस्तेमाल ऑपरेशन थिएटर के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर, कंप्यूटर और एयर कंडीशनर की खरीद के लिए भी किया गया। इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने कहा, "इन्फोसिस फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता है। इस अस्पताल और इसकी सेवाओं का लक्ष्य देश के हजारों वंचित मरीजों की मदद करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स