लाइव न्यूज़ :

सस्ता हवाई सफर कराने के लिए IndiGo ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, खरीद रहा 300 एयरबस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 19:52 IST

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रॉनजॉय दत्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''यह ऑर्डर एक अहम मील का पत्थर है। आशा है कि भारत मजबूत विमानन विकास जारी रहेगा और हम और ज्यादा ग्राहकों की सेवा करने और दूसरों के बीच कम किराए के वादे को पूरा करने के अपने रास्ते पर हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो की एयरबस खरीद में A320neo, A321neo और A321XLR हवाई जहाज शामिल हैं।  इस आर्डर के बाद इंडिगो के पास A320neo फैमिली एयरक्राफ्ट की संख्या 730 तक पहुंच गई है।  

सस्ती दरों में हवाई यात्रा कराने वाली भारत के एयरलाइन इंडिगो ने एकल एयरलाइन ऑपरेटर से एयरबस खरीदने का बड़ा सौदा किया है। इंडिगो का कहना है कि यह एकल एयरलाइन ऑपरेटर को दिया इतिहास का सबसे ऑर्डर है। इंडिगो ने 300 A320neo फैमिली एयरक्राफ्ट के लिए आर्डर दिया है। 

इंडिगो की एयरबस खरीद में A320neo, A321neo और A321XLR हवाई जहाज शामिल हैं। इस आर्डर के बाद इंडिगो के पास A320neo फैमिली एयरक्राफ्ट की संख्या 730 तक पहुंच गई है।  

इंडिगो ने हालांकि, इस सौदे की रकम के बारे में खुलासा नहीं किया है। 

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रॉनजॉय दत्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''यह ऑर्डर एक अहम मील का पत्थर है। आशा है कि भारत मजबूत विमानन विकास जारी रहेगा और हम और ज्यादा ग्राहकों की सेवा करने और दूसरों के बीच कम किराए के वादे को पूरा करने के अपने रास्ते पर हैं।''

इससे पहले इंडिगो ने 2005 से 2015 के बीच तीन हिस्सों में 530 एयरबस खरीदे हैं। 

एयरबस के सीईओ गुइलॉमी फॉरी ने कहा, "हमें खुशी हैं कि इंडिगो A320neo के हमारे शुरुआती लॉन्च ग्राहकों में से एक है और एयरबस के साथ अपने भविष्य बनाना जारी रखता है, इससे वह A320neo परिवार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ग्राहक बन गया है।

सस्ती दरों में हवाई यात्रा कराने वाली और भी कई एयरलाइन हैं। यात्रियों के बीच यह बात बड़ी मशहूर है कि इंडिगो ट्रेन के किराये में हवाई यात्रा करा देती है।

टॅग्स :इंडिगोएयर इंडियाएयर एशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा