लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने ग्रेग सरेत्स्की को विशेष सलाहकार नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:04 IST

Open in App

घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने रविवार को कहा कि उसने ग्रेग सरत्स्की को एक विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। वह विमान सेवाओं में परिचालन और वाणिज्यिक सुधार के अवसरों में तेजी लाने के लिए कार्यकारी नेतृत्व टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। सरेत्स्की ने मार्च 2010 से मार्च 2018 तक विमानन कंपनी वेस्टजेट के प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य किया। वेस्टजेट से पहले, वह अलास्का एयरलाइन के साथ जुड़े थे। सरत्स्की पिछले साल अक्टूबर में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड में शामिल हुए थे। इंडिगो ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि सरत्स्की को तत्काल प्रभाव से विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। कंपनी ने कहा, "ग्रेग एयरलाइन में परिचालन और वाणिज्यिक सुधार के अवसरों में तेजी लाने के लिए इंडिगो की कार्यकारी नेतृत्व टीम, रोनो दत्ता और राहुल भाटिया के साथ मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAlaska Plane Crash: अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त विमान के 10 लोगों का शव बरामद, प्लेन के उड़े परखच्चे

ज़रा हटकेViral video: आसमान में हवा में उड़ा अलास्का एयरलाइंस विमान की खिड़की का हिस्सा, पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स